विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2013

कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने भ्रष्टाचार में विश्व रिकॉर्ड बनाया : राहुल गांधी

हावेरी (कर्नाटक): कर्नाटक की बीजेपी सरकार पर अपने हमले तेज करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि कर्नाटक सरकार ने भ्रष्टाचार में विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

राहुल ने 5 मई के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के अपने दूसरे चरण में कहा कि बीजेपी ने केंद्र में भ्रष्टाचार पर बहुत चर्चा की, लेकिन प्रांत (कर्नाटक) में भ्रष्टाचार पर उनका ध्यान नहीं गया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कर्नाटक सरकार ने एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

राहुल गांधी ने 23 अप्रैल के अपने चुनाव प्रचार के पहले चरण के दौरान बीजेपी पर मुख्यत: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर प्रहार किया। दूसरे चरण में भी उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर ही मुख्यत: बीजेपी सरकार पर वार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ बीजेपी लोगों का कल्याण भूल गई। वह आपसी सिरफुटव्वल में मशगूल रही और उसके नेता पैसे के लिए लड़ते-झगड़ते रहे। उन्होंने सवाल किया, क्या आप इस तरह की सरकार चाहेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कर्नाटक विधानसभा चुनाव, राहुल गांधी, बीजेपी, कांग्रेस, Karnataka Polls, Karnataka Assembly Elections, BJP