विज्ञापन
This Article is From May 27, 2018

बीजेपी ने शुरू किया ‘संपर्क फ़ॉर समर्थन’ अभियान

अमित शाह स्वयं मोदी सरकार की उपलब्धियों और शुरू किये गए अन्य लोक-कल्याणकारी एवं जनोपयोगी योजनाओं के विवरण को लेकर कम-से-कम 50 आम लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे.

बीजेपी ने शुरू किया ‘संपर्क फ़ॉर समर्थन’ अभियान
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर सरकार के काम पर जागरूकता पैदा करने और जनता के समर्थन के लिए व्यापक व्यक्तिगत संपर्क अभियान होगा. पार्टी अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक, हर पार्टी कार्यकर्ता इस इनिशिएटिव में भाग लेंगे. अमित शाह स्वयं मोदी सरकार की उपलब्धियों और शुरू किये गए अन्य लोक-कल्याणकारी एवं जनोपयोगी योजनाओं के विवरण को लेकर कम-से-कम 50 आम लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे.

इस अभियान में हर पार्टी कार्यकर्ता कम-से-कम 10 लोगों से संपर्क करेंगे और सरकार की उपलब्धियों एवं कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएंगे. इस पहल में कार्यकर्ताओं की सहायता के लिए ‘नमो ऐप' पर ‘संपर्क फॉर समर्थन' नाम से एक विशेष अनुभाग भी उपलब्ध होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं इनिशिएटिव्स से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीधा संवाद करेंगे.

‘संपर्क फॉर समर्थन' पहल की शुरुआत करते हुए वे इस महीने की 28 और 29 तारीख को क्रमशः प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Sampark For Samarthan, LOK SABHA ELECTION 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com