विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2014

विधायक की खरीद-फरोख्त मामला : भाजपा ने आप पार्टी के आरोपों को किया खारिज

नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की खरीद-फरोख्त करने के पार्टी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश बताया है।

भाजपा के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश है। गुप्ता ने कहा, आप लंबे समय से यह कर रही है। इससे पहले उसने भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ आरोप लगाए थे और फिर बाद में माफी मांगी थी। वे फिर हम पर हमले कर रहे हैं।

भाजपा नेता ने कहा, यह पार्टी को बदनाम करने की कोशिश है। हालांकि, मैंने वह वीडियो नहीं देखा, लेकिन यदि भाजपा के दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष शेर सिंह डागर ने आप विधायक से मुलाकात की है, तो वह उनकी निजी मुलाकात होगी, न कि भाजपा नेता के रूप में।

'आप' ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें भाजपा के कुछ नेताओं को दिल्ली में सरकार बनाने के लिए कथित तौर पर आप के विधायक दिनेश मोहनिया को पैसे और महत्वपूर्ण पद की पेशकश करते दिखाया गया है।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के 14 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद से यहां राष्ट्रपति शासन लागू है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
विधायक की खरीद-फरोख्त मामला : भाजपा ने आप पार्टी के आरोपों को किया खारिज
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com