विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2017

अमित शाह पहली बार संसद जाएंगे, गुजरात से राज्‍यसभा भेजेगी भाजपा...

अमित शाह के साथ ही केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी भी गुजरात से राज्‍यसभा का चुनाव लड़ेंगी.

Also Read in
अमित शाह पहली बार संसद जाएंगे, गुजरात से राज्‍यसभा भेजेगी भाजपा...
भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह का फाइल फोटो...
नई दिल्‍ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का संसद सदस्य के तौर पर अपनी शुरूआत करना तय है, क्योंकि भाजपा संसदीय बोर्ड ने बुधवार को घोषणा की कि वह गुजरात से आठ अगस्त को होने वाला राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी गुजरात से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगी, जहां से वह पहले से ही राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त होने वाला है. शाह वर्तमान में गुजरात से एक विधायक हैं, जहां पर भाजपा की सरकार है.

दोनों के नामों की घोषणा पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद की. गुजरात और पश्चिम बंगाल से राज्यसभा से कुल नौ सदस्यों के कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहे हैं. इनमें ईरानी, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन शामिल हैं.

ये भी पढ़ें...
वेंकैया नायडू और उनके परिवार पर लगे आरोपों पर चुप क्यों हैं पीएम मोदी और शाह : कांग्रेस

गुजरात से बीजेपी की तीसरी सीट के लिए बलवंत सिंह का नाम है. बड़ी बात है कि बलवंत सिंह, शंकर सिंह वाघेला के समधी हैं. बीजेपी को उम्मीद है कि इससे वाघेला समर्थक कांग्रेस विधायक साथ आ जाएंगे.

ये भी पढ़ें...
इतना पढ़ाया समझाया फिर भी इस काम में फेल हो गए 21 सांसद, पीएम मोदी हैं नाराज़

राज्यसभा के जिन नौ सदस्यों के कार्यकाल समाप्त हो रहे हैं, उनमें से चार तृणमूल कांग्रेस के, दो कांग्रेस के, दो भाजपा के और एक माकपा से है.

अहमद पटेल (कांग्रेस), दिलीपभाई पंड्या (भाजपा) और ईरानी (भाजपा) सभी गुजरात से... के कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहे हैं.



पश्चिम बंगाल से सदस्यों... डेरेक ओ ब्रायन (तृणमूल कांग्रेस), देवब्रत बंधोपाध्याय (तृणमूल कांग्रेस), प्रदीप भट्टाचार्या (कांग्रेस), येचुरी (माकपा), एस रॉय (तृणमूल कांग्रेस) और डोला सेन (तृणमूल कांग्रेस) के कार्यकाल भी 18 अगस्त को समाप्त हो रहे हैं.

(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Smriti Irani, Rajya Sabha, Rajya Sabha Polls, Gujarat, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com