विज्ञापन
This Article is From May 30, 2019

पीएम मोदी की नई कैबिनेट में मंत्री बने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) भी सरकार का हिस्सा होंगे. उन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली. 

Also Read in
पीएम मोदी की नई कैबिनेट में मंत्री बने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह
अमित शाह ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
  • आज शपथ लेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
  • सूत्रों का कहना है कि अमित शाह भी बनेंगे मंत्री
  • अभी बीजेपी अध्यक्ष हैं शाह
नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Cabinet) ने दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार को शपथ ली. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) भी सरकार का हिस्सा होंगे. उन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने पीएम मोदी (PM Modi) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह मेंशामिल होने के लिए 8000 मेहमानों को न्योता दिया गया था. राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ-साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा, निर्मला सीतारमण समेत तमाम नेताओं ने भी शपथ ली.

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रचंड जीत के बाद से अमित शाह के कैबिनेट में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि बीजेपी के एक धड़े का मानना था कि अमित शाह को फिलहाल बीजेपी अध्यक्ष के पद से हटाना सही नहीं होगा. खासकर तब जब हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में अगले कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है. राज्य सभा में अपनी स्थिति को और बेहतर करने के लिए बीजेपी को विधानसभा चुनाव में भी बेहतर करना जरूरी है. मौजूदा समय में राज्य सभा के 250 सदस्यों में से एनडीए के 99 सदस्य हैं. हालांकि अमित शाह नई कैबिनेट का हिस्सा बन गए हैं.  

कौन शामिल होगा पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में?​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, PM Modi, BJP, Swearing In Ceremony
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com