विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2019

रेलवे के घाटे पर लालू यादव ने लिखा: बहुत याद आयेंगे, जरा भूल कर तो मुझे देखों

CAG की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रेल का परिचालन अनुपात वित्त वर्ष 2017-18 में 98.44 प्रतिशत रहने का मुख्य कारण इसका संचालन खर्च बढ़ना है. 

रेलवे के घाटे पर लालू यादव ने लिखा: बहुत याद आयेंगे, जरा भूल कर तो मुझे देखों
लालू प्रसाद का रेलवे के घाटे पर तंज
नई दिल्ली:

रेलवे के घाटे की खबर पर पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है. लालू प्रसाद ने अपने ट्वीट में लिखा है "मुझे अभी किसी ने याद किया क्या? बहुत हिचकी आ रही है..मोहब्बत हमारी भी, बहुत असर रखती है,बहुत याद आयेंगे, जरा भूल के तो देखो..."

गौरतलब है कि संसद में पेश नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे का परिचालन अनुपात (ऑपरेटिंग रेशियो) 2015..16 में 90.49 प्रतिशत और 2016..17 में 96.5 प्रतिशत रहा था. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रेल का परिचालन अनुपात वित्त वर्ष 2017-18 में 98.44 प्रतिशत रहने का मुख्य कारण इसका संचालन खर्च बढ़ना है. 

hde4udco

रिपोर्ट के अनुसार रेलवे का घाटा पिछले 10 वर्षों के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है. जिसके बाद खबरों में यह आने लगी थी लालू प्रसाद के दौर में रेलवे मुनाफे में चल रही थी. बता दें कि रेलवे के घाटे को लेकर प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर हमला बोला था उन्होंने मंगलवार को आरोप लगाया था  कि भाजपा सरकार ने भारतीय रेल को बुरी स्थिति में ला दिया है और अब वह इसे बेचना आरंभ कर देगी. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारतीय रेल देश की जीवन रेखा है. अब भाजपा सरकार ने भारतीय रेल को भी सबसे बुरी हालत में लाकर खड़ा कर दिया है. ''

VIDEO: लालू प्रसाद का दावा, नीतीश फिर चाहते थे गठबंधन

लेखक के बारे में
img
सचिन झा शेखर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav, CAG, Indian Railway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com