कटिहार नगर निगम के महापौर सह वार्ड संख्या 16 के वार्ड पार्षद शिवा पासवान की गुरुवार शाम करीब नौ बजे अज्ञात अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के संतोषी चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मेयर शिवा पासवान को कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिवराज पासवान उर्फ शिवा पासवान को छाती में तीन गोली मारी गई है, जिसके बाद उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से कटिहार मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
वहीं, घटना की पुष्टि करते हुए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरकांत झा ने बताया कि घटना के बाद अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे. घटना स्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है. इस मामले में जमुई से एलजेपी सांसद चिराग पासवान ने ट्वीट कर परिजनों के प्रति शोक व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कटिहार के मेयर श्री शिवराज पासवान जी की हत्या का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं। 17 जुलाई 2021 को 'आशीर्वाद यात्रा' के दौरान उनसे कटिहार में मुलाकात हुई थी। वह बेहद ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) July 29, 2021
मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। pic.twitter.com/RTaww54p5c
दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूँ। यह घटना सुशासन के दावों की पोल खोलती है। प्रशासन से यह मांग करता हूँ कि जल्द से जल्द दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) July 29, 2021
।।ॐ शांति।।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “कटिहार के मेयर शिवराज पासवान की हत्या का समाचार सुनकर स्तब्ध हूं. 17 जुलाई 2021 को 'आशीर्वाद यात्रा' के दौरान उनसे कटिहार में मुलाकात हुई थी. वह बेहद ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे. मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.” उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, “दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार के साथ खड़ा हूं. यह घटना सुशासन के दावों की पोल खोलती है. प्रशासन से यह मांग करता हूं कि जल्द से जल्द दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए.”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं