विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2020

बिहार चुनाव 2020: सीएम नीतीश कुमार के पसंदीदा गांव धरहरा की पसंद क्या है ?

Bihar Polls: बिहार के भागलपुर में ऐसा गांव है जहां लड़की पैदा होने पर गांव वाले 10 पौधे लगाते हैं. नीतीश कुमार ने गांव के दौरे किए हैं. गांव को आदर्श गांव का दर्जा दिया है.

Bihar Assembly Election 2020: भागलपुर के धरहरा के लोगों से बातचीत.
पटना:

बिहार के भागलपुर में ऐसा गांव है जहां लड़की पैदा होने पर गांव वाले 10 पौधे लगाते हैं. नीतीश कुमार ने गांव के दौरे किए हैं. गांव को आदर्श गांव का दर्जा दिया है. नीतीश सरकार को लेकर धरहरा गांव के लोगों की क्या राय है ये जानने की कोशिश की रवीश रंजन शुक्ला ने. 

धरहरा के लोगों का कहना है कि लालू यादव के काम के मुकाबले नीतीश कुमार के काम से वे खुश हैं. लोगों की शिकायत है कि नीतीश सरकार में अफसरशाही का बोलबाला है. बिना घूस के कुछ काम ही नहीं होता है. साथ ही साथ लोगों को इंदिरा आवास की सुविधा भी पूरी नहीं मिल सकी है. 

यह भी पढ़ें: बिहार में BJP के मुफ्त कोरोना वैक्सीन के वादे पर भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने कही बड़ी बात

लोगों ने बताया कि एक तो गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है साथ ही साथ सड़कों की हालत भी ऐसी है कि बाहर इलाज कराने जाने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. शिकायत ये भी है कि अफसर समस्याओं की सुनवाई नहीं करते हैं. जब तक नीतीश की नजर रही तब तक काम हुआ लेकिन बाद में अफसरों ने सुध नहीं ली. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Elections 2020, Bihar Election, Biharassemblyelections2020, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com