विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2015

बिहार : आरा-छपरा निर्माणाधीन पुल से क्रेन गिरी, 3 की मौत

बिहार : आरा-छपरा निर्माणाधीन पुल से क्रेन गिरी, 3 की मौत
छपरा: बिहार के सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में गंगा नदी पर बनने वाले छपरा-आरा निर्माणाधीन पुल से क्रेन के गिर जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि अभी भी तीन से चार मजदूरों के दबे होने की आंशका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरा और छपरा को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ मजदूर पुल निर्माण कार्य में जुटे हुए थे तभी संतुलन बिगड़ने से मजदूर नदी में गिर गए। इसी क्रम में कार्य में लगी क्रेन भी गिर गई जिससे मजदूर दब गए।

सारण जिला के पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि अब तक तीन मजदूरों का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि अन्य मजदूरों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि तीन से चार मजदूरों के अभी भी दबे होने की आंशका जताई जा रही है।

सिंह के अनुसार, इस घटना में चार-पांच मजदूर घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद काम करा रहे कर्मचारी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर महिलाओं में कैसा उत्‍साह... जानें किस पार्टी के उम्‍मीदवार सबसे ज्‍यादा अमीर?
बिहार : आरा-छपरा निर्माणाधीन पुल से क्रेन गिरी, 3 की मौत
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Next Article
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल से यात्री परेशान, 96 बस डिपो पूरी तरह से बंद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com