Bihar Election 2020 : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शुक्रवार को इमामगंज विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे. उन्होंने यहां से हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के लिए वोट मांगे. जो कुछ वक्त पहले तक उनके धुर राजनीतिक विरोधी थे.
इस सीट पर मांझी का मुक़ाबला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी से हैं जो अब राष्ट्रीय जनता दल से उम्मीदवार हैं. उदय नारायण चौधरी कभी जदयू के वरिष्ठ नेताओं में शुमार थे. नीतीश कुमार मांझी की पार्टी हम के नए चुनाव चिन्ह कड़ाही पर बोले. उन्होंने कहा कि इसका प्रचार ज़रूर कीजिए, जिससे वोटर में कोई कन्फ़्यूज़न ना हो. कभी कभी मतदाताओं के बीच निशान को लेकर भ्रम की स्थिति हो जाती है. उन्होंने पूछा कि क्या उम्मीद करें जिताइएगा या नहीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीएम नीतीश ने कहा, आप भारी वोट से जिताइएगा तो हम जीतन बाबू को माला पहना देते हैं. फिर उन्होंने भीड़ की सहमति से मांझी को माला पहना दिया. जदयू प्रमुख ने जनता से कहा, अब इनको भारी वोट से विजयी बनाइए. नीतीश कुमार ने उदय नारायण चौधरी का नाम लिए बिना कहा कि जो इनके ख़िलाफ़ लड़ रहा है, कोई मतलब है जी. हम लोग आते थे आप लोग जितवाए थे अब वो जिनके साथ हैं वो जाने कैसे कि हारे. फिर नीतीश कुमार के मुंह से निकल गया, फिर भाग गए इसलिए आपको सब दिन के लिए भगवा दीजिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं