लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर फिर निशाना साधा है. इस बार उन्होंने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला जलाए जाने पर उनकी चुप्पी और मुंगेर में दुर्गा भक्तों पर पुलिस फायरिंग को लेकर नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है. चिराग ने कहा है कि नीतीश कुमार पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने को बेताब रहते हैं लेकिन उनके पुतला जलाए जाने और उसका उल्लेख चुनावी सभाओं में करने पर वो खामोश रहते हैं.
चिराग पासवान ने इस बारे में ट्वीट कर लिखा है, "बिहार की धरती पर राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री जी के सम्बंध मे पंजाब में हुई निंदनीय घटना का उल्लेख किया और बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री @NitishKumar जी ख़ामोश है.. प्रधानमंत्री के साथ स्टेज शेयर करने को बेताब रहते है मगर राहुल गांधी के इस घृणित बयान पर अपना मुँह नहीं खोलते है..."
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बिहार की धरती पर राहुल गांधी जी ने प्रधानमंत्री जी के सम्बंध मे पंजाब में हुई निंदनीय घटना का उल्लेख किया और बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री @NitishKumar जी ख़ामोश है।प्रधानमंत्री के साथ स्टेज शेयर करने को बेताब रहते है मगर राहुल गांधी के इस घृणित बयान पर अपना मुँह नहीं खोलते है।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 29, 2020
पासवान ने दूसरे ट्वीट में लिखा है, "दशहरा के पावन अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा प्रायोजित घटना की निंदा लोजपा करती है, जिसमें आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी का पुतला दहन किया गया था..यह पंजाब की संस्कृति नहीं है और ना ही पंजाब के लोगों ने यह किया है..यकीनन इस घृणित कार्य के पीछे पंजाब सरकार का हाथ है.."
हम साथ-साथ हैं! चिराग पर क्यों चुप हैं प्रधानमंत्री
एक अन्य ट्वीट में चिराग ने मुंगेर की घटना पर भी नीतीश सरकार को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने लिखा, "मुंगेर में माँ दुर्गा के भक्तों के साथ जो हुआ उसे शर्मनाक घटना कहना कम होगा.. महिसासुर सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने कार्यवाही की... गोली बिना आदेश तो नहीं चल सकती... इस महिसासुरी व्यवस्था का वध माँ दुर्गा के भक्त 10 तारीख़ को करेंगे.."
मुंगेर में माँ दुर्गा के भक्तों के साथ जो हुआ उसे शर्मनाक घटना कहना कम होगा।महिसासुर सरकार के इशारे पर स्थानीय प्रशासन ने कार्यवाही की।गोली बिना आदेश तो नहीं चल सकती। इस महिसासुरी व्यवस्था का वध माँ दुर्गा के भक्त 10 तारीख़ को करेंगे।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 29, 2020
बता दें कि पहले चरण के मतदान के बीच अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को बेतिया में कहा था कि इस दशहरे में रावण का पुतला नहीं देश के प्रधानमंत्री का पुतला पंजाब में जलाया गया. हालांकि, उन्होंने इसकी निंदा की और कहा कि प्रधानमंत्री का पुतला जलाया जाना दुख की बात है, लेकिन युवाओं के मन में प्रधानमंत्री के प्रति गुस्सा है.
'जंगलराज का युवराज': बिहार चुनाव प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी का तेजस्वी यादव पर तीखा तंज
दरअसल, रविवार को विजयदशमी के दिन पंजाब में कुछ लोगों ने रावण के पुतले में पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर जलाया था. पुतले में मोदी के साथ गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की तस्वीरें लगी थीं. कहा जा रहा है कि कृषक कानून के खिलाफ पंजाब के किसानों ने राज्यभर में ऐसे पुतले जलाए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं