आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिेह चन्नी की आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को चमकौर साहिब से चुनाव लड़ने की चुनौती पर पलटवार किया और चन्नी को धूरी से अपने खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. शनिवार को अमृतसर में मीडिया को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि शायद मुख्यमंत्री चन्नी को नहीं पता है कि चमकौर साहिब विधानसभा रिजर्व सीट है. न मैं और न ही हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल वहां से चुनाव लड़ सकते हैं. अगर मुख्यमंत्री चन्नी को खुद पर और पंजाब के लोगों पर भरोसा है तो वे धूरी आएं और मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें. मैं उनका स्वागत करूंगा. धूरी की जनता उचित फैसला करेगी.
अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का मुकदमा करेंगे CM चन्नी, बोले-दूसरों की छवि बिगाड़ना उनकी आदत
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि उनके सर्वे के अनुसार चन्नी चमकौर साहिब सीट से हार रहे हैं. केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा था, ‘‘हमारा सर्वेक्षण दिखा रहा है कि चन्नी जी चमकौर साहिब से हार रहे हैं. टीवी पर ईडी के अफसरों को नोटों की इतनी मोटी-मोटी गड्डियां गिनते देख लोग हैरान हैं.''पंजाब विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पंजाब कांग्रेस के कई नेता चन्नी को CM पद का चेहरा बनाने के पक्ष में, बांध रहे हैं तारीफों के पुल
उधर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता अनुसूचित जाति समुदाय से संबंध रखने वाले चन्नी को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित करने के लिए अपना समर्थन देते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस आलाकमान का कहना है कि पार्टी 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को होने वाला चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ेगी.
Video: सीएम चन्नी के भांजे पर आयकर के छापेमारी से सियासत हुई तेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं