दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को बताया कि दिल्ली सरकार ने अपने 14 अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के लिए कुल 5650 कोविड बेड और 2075 आईसीयू बेड बढ़ाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार अपनी सारी व्यवस्था को पहले से ही दुरुस्त किए हुए है. हालात अभी सामान्य है. इसलिए दिल्ली सरकार अपनी पूरी तैयारी जोर शोर से कर रही है, ताकि हालात को बिगड़ने ही न दिया जाए. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में लगभग 13,300 बेड अभी भी मरीजों के लिए उपलब्ध हैं. कोरोना की इस लहर में मरीज बहुत कम भर्ती हो रहे हैं, लेकिन हमने दिल्ली में स्थिति को काबू में रखने के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या में इजाफा करने का फैसला लिया है.
दिल्ली सरकार अपनी ओर से गंभीर से गंभीर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है और कोरोना की इस लहर के रोकथाम और सभी प्रदेश वासियों को वक्त पर सही इलाज प्रदान करने के लिए सक्षम हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली में जिन 14 अस्पतालों में कुल 5650 बेड और 2075 आईसीयू बेड उनकी सूची इस प्रकार है : -
1. इंद्रा गांधी हॉस्पिटल (1500 नॉर्मल और 330 आईसीयू बेड)
2. लोक नायक हॉस्पिटल + गुरुनानक आई सेंटर + राम लीला मैदान (750 नॉर्मल और 500 आईसीयू बेड)
3. जीटीबी हॉस्पिटल + राम लीला मैदान (750 नॉर्मल और 400 आईसीयू बेड)
4. बुराड़ी हॉस्पिटल (800 नॉर्मल और 195 आईसीयू बेड)
5. राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (300 नॉर्मल और 150 आईसीयू बेड)
6. संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल (100 नॉर्मल और 50 आईसीयू बेड)
7. दीप चंद बंधु हॉस्पिटल (150 नॉर्मल और 75 आईसीयू बेड)
8. श्री दादादेव मैत्री एवं शिशु चिकित्सालय (100 नॉर्मल और 25 आईसीयू बेड)
9. चाचा नेहरू बल चिकित्सालय (100 नॉर्मल और 25 आईसीयू बेड)
10. आचार्य श्री भिक्षु हॉस्पिटल (100 नॉर्मल और 25 आईसीयू बेड)
11. भगवन महावीर हॉस्पिटल (100 नॉर्मल और 25 आईसीयू बेड)
12. दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल (150 नॉर्मल और 100 आईसीयू बेड)
13. आंबेडकर हॉस्पिटल (600 नॉर्मल और 100 आईसीयू बेड)
14. डॉ बाबा साहब आंबेडकर (150 नॉर्मल और 75 आईसीयू बेड)
8 कोविड केयर सेंटर में 2800 बेड बढ़ाने का निर्णय लिया गया है:
1. सरदार वल्लभाई पटेल कोविड केयर सेंटर राधा स्वामी ब्यास छत्तरपुर (1000 बेड)
2. संत निरंकारी कोविड केयर सेंटर (500 बेड)
3. सी डब्लू जी कॉम्प्लेक्स, अक्षरधाम (400 बेड)
4. यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सूरजमल विहार (400 बेड)
5. जीटीबी डेम ब्लॉक (200 बेड)
6. चौ ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेदिक चरक संस्थान (100 बेड)
7. ए एंड यू तिब्बिए कॉलेज हॉस्पिटल (100 बेंड)
8. शहनाई बैंक्वेट हॉल (100 बेड)
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से कोरोना से जुड़े नियमों का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा कि केवल सावधानी ही इसका असल बचाव है. उन्होंने लोगों से सार्वजनिक जगहों पर जाते वक़्त स्वास्थ सुरक्षा के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निवेदन किया है. साथ ही, अनावश्यक कार्यो के लिए घर से बाहर न निकले के लिए लोगों से अपील की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं