मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में नीमच (Neemach) का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि रीवा (Reeva) में चोरी के आरोप में एक और युवक से अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी गईं. चोरी के आरोप में युवक को दंबंगों ने बेरमी से पीटा. पीड़ित की तमाम कोशिशों के बाद भी आरोपी उसे यातना देते रहे. युवक की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मामला शहर के सिविल लाइन थाना ट्रांसपोर्ट नगर का है.
जिस युवक को पीटा गया है उसका नाम मोहम्मद असद खान है. वह ट्रांसपोर्ट नगर में पेंटिंग का काम करता है. शनिवार को बैटरी चोरी के संदेह में इस युवक की बेदम पिटाई की गई. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने इन पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. असद का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर में कई ट्रक बस की बैटरी चोरी हो गयी थी. शनिवार को बैटरी चोरी के संदेह में मुझे इन लोगों ने पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया. वह कहता रहा कि चोरी उसने नहीं की लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था. बेल्ट और लात से पिटाई करते रहे. युवक दया की भीख मांगता रहा लेकिन आरोपी उसे पीटते रहे.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
Mohd Asad was assaulted brutally in Rewa by those who accused him of stealing bus batteries, main accused Danish and Kuldip arrested @ndtv@ndtvindia pic.twitter.com/DqSx5rHS0Z
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) August 29, 2021
नीमच में यातना से युवक ने गंवाई थी जान
इससे भी भयावह मामला एक दिन पहले मध्य प्रदेश के ही नीमच में सामने आया था. एक आदिवासी युवक को चोरी के शक में दबंगों ने इस कदर पीटा की उसकी मौत हो गई. युवक को आरोपियों ने चोरी के शक में पकड़ा था. उसे मारा-पीटा गया फिर पिकअप से बांध कर सड़क पर घसीटा गया. इसके बाद भी इंसानियत के दुश्मनों ने युवक पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने चार लोगों की गिरफ्तारी की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं