विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2011

मुरादाबाद झड़प : अजहरुद्दीन और मुलायम हिरासत में

मुरादाबाद में बुधवार को हुई पुलिस और स्थानीय लोगों की बीच झड़प के बाद सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन को हिरासत में ले लिया गया है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार को हुई पुलिस और स्थानीय लोगों की बीच झड़प के बाद सांसद मोहम्मद अजहरुद्दीन को हिरासत में ले लिया गया है। यूपी पुलिस ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को भी हिरासत में लिया है। उन्हें गाजियाबाद के यूपी गेट के पास हिरासत में लिया गया। फिलहाल मुरादाबाद में तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को यहां के असालत नगर में छेड़खानी के एक आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची थी। तब स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके धार्मिक ग्रंथ को फेंक दिया। इससे लोग भड़क गए और पुलिस पर पथराव किया। इस पथराव में मुरादाबाद के डीआईजी अशोक कुमार घायल हो गए थे।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अजहरुद्दीन, हिरासत, मुलायम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com