विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2017

सुबह 11 बजे होगी साल की आखिरी 'मन की बात'

साल के अपने आखिरी कार्यक्रम के तहत उन्होंने 21 दिसंबर को लोगों से उनके विचार देने को कहा था.

सुबह 11 बजे होगी साल की आखिरी 'मन की बात'
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश वासियों से करेंगे मन की बात
नई दिल्ली: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे से मन की बात कार्यक्रम को संवोधित करेंगे. साल के अपने आखिरी कार्यक्रम के तहत उन्होंने 21 दिसंबर को लोगों से उनके विचार देने को कहा था, जिसे वह अपने कार्यक्रम में देशवासियों के बीच साझा कर सकें. इस सब की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए दी थी. इसमें उन्होंने लिखा- 'साल 2017 की 'मन की बात' का आखिरी कार्यक्रम साल के आखिरी दिन होगा. कार्यक्रम में लिए आपके इनपुट के लिए उत्सुक. 1800-11-7800 पर फोन कर आप अपना संदेश रिकॉर्ड करें या फिर माईगोव पर जाकर फोरम मं लिखकर संदेश भेजें.'
  अपने एक अन्य ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा, 'मन की बात’ के लिए आइडिया ‘नरेंद्र मोदी मोबाइल एप’ पर भी साझा किए जा सकते हैं.’

VIDEO : पीएम मोदी ने की 38वीं बार 'मन की बात'​
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mann Ki Baat, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com