विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2021

'बच्‍चों की तरह बार-बार समझाना मेरे लिए अच्‍छा नहीं' : सांसदों की गैरहाज़िरी पर BJP संसदीय दल की बैठक में PM का सख्त रुख

बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम ने कहा कि सदन में सभी सांसदों को रहना चाहिए. चाहे कोई बिल हो या ना हो. पीएम ने सख़्ती से कहा कि सांसद अपने में परिवर्तन लाएं नहीं तो परिवर्तन अपने आप हो जाएगा. 

पीएम मोदी में संसद सत्र में सांसदों की अनुपस्थिति पर सख्‍त रुख अपनाया है
नई दिल्‍ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद सत्र के दौरान सांसदों की गैरहाजिरी पर सख्त रुख अख्तियार किया है. बीजेपी संसदीय दल की बैठक में उन्‍होंने कहा कि सदन में सभी सांसदों को रहना चाहिए. चाहे कोई बिल हो या ना हो. पीएम ने सख़्ती से कहा कि सांसद अपने में परिवर्तन लाएं नहीं तो परिवर्तन अपने आप हो जाएगा. पीएम ने बीजेपी सांसदों से कहा, 'कृपया संसद और बैठकों में नियमित रूप से उपस्थित रहे. बच्‍चों की तरह इस बारे में लगातार जोर देना मेरे लिए अच्‍छा नहीं है. अगर आप खुद को नहीं बदलते हैं तो आने वाले समय में बदलाव होंगे. '

'मैंने आडवाणी को गिरफ्तार कर पूरी दुनिया को संदेश दिया था कि....' : लालू यादव

पीएम का यह सख्‍त रुख ऐसे समय सामने आया है जब संसद के शीत सत्र में विपक्ष एकजुटता दिखाते हुए सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है. विपक्ष की ओर से नगालैंड फायरिंग और सांसदों के निलंबन सहित विभिन्‍न मुद्दों पर सरकार को घेरा जा रहा है. गौरतलब है कि इससे पहले, संसद के मॉनसून सेशन के दौरान भी राज्‍यसभा में  बीजेपी सांसदों की गैरहाजिरी के मसले पर पीएम ने नाराजगी जताई थी. सूत्रों ने यह जानकारी दी थी.  मॉनसून सत्र के दौरान उच्‍च सदन में बिल पारित होते समय कई सांसद मौजूद नहीं थे, इसे लेकर पीएम ने सख्‍त रुख अपनाया था. यही नहीं, उन्‍होंनेसंसदीय दल की बैठक में राज्‍यसभा से गैरमौजूद रहे सांसदों के नाम भी मांगे थे.

पीएम मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का 13 दिसंबर को करेंगे लोकार्पण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP Parliamentary Party Meet, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com