विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2019

महाराष्ट्र चुनाव 2019: उद्धव ठाकरे की रैली के लिए तोड़ी गई स्कूल की दीवार, परीक्षा भी हुई स्थगित

सूत्रों ने बताया कि ठाकरे की रैली के लिए स्कूल परिसर की दीवार को तोड़ दिया गया. यह रैली जेपी गर्ल्स हाई स्कूल के मैदान में हुई थी.

महाराष्ट्र चुनाव 2019: उद्धव ठाकरे की रैली के लिए तोड़ी गई स्कूल की दीवार, परीक्षा भी हुई स्थगित
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए (फाइल फोटो)
  • जिला परिषद विद्यालय ने शिवेसना प्रमुख की रैली चलते स्थगित की परीक्षा
  • स्थानीय पार्टी इकाई ने स्कूल की दीवार भी तोड़ दी
  • स्कूल के प्रधान अध्यापक डी आर सरार ने स्वीकार की परीक्षा स्थगन की बात
उस्मानाबाद:

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले में होने वाली शिवेसना प्रमुख उद्धव ठाकरे की रैली के चलते एक स्कूल की दीवार को तोड़ दिया गया है. इसके साथ ही स्कूल ने सोमवार को होने वाली परीक्षा को भी शुक्रवार तक के लिए टाल दिया.  बता दें, जिला परिषद विद्यालय ने शिवसेना की जिला इकाई द्वारा पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए जनसभा का आयोजन करने के कारण सोमवार को रसायन शास्त्र की परीक्षा को शुक्रवार तक के लिए टाल दिया. इसके अलावा सूत्रों ने बताया कि ठाकरे की रैली के लिए स्कूल परिसर की दीवार को तोड़ दिया गया. यह रैली जेपी गर्ल्स हाई स्कूल के मैदान में हुई थी.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, कहा- इस बार थके हुए विपक्ष का...

वहीं जिला परिषद के सीईओ संजय कोल्टे ने अपने पत्र में कहा है कि आयोजकों को 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करना चाहिए और किसी भी परिसर की दीवार या स्कूल भवन को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. संपर्क करने पर जेपी हाई स्कूल (बालक) के प्रधान अध्यापक डी आर सरार ने स्वीकार किया कि परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाकर 18 अक्टूबर किया गया है. 

Video: 'शिवसैनिक मुख्यमंत्री बने' पर कुछ नहीं बोले उद्धव ठाकरे

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Assembly Election 2019, Maharashtra Assembly Election 2019, Shivsena
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com