असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यह बात कही.(फाइल फोटो)
गुवाहाटी:
असम सरकार प्रसिद्ध संगीतकार एवं गायक डॉ. भूपेन हजारिका के कोलकाता स्थित आवास को अभिलेखागार में तब्दील करना चाहती है. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यह बात कही.
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि कोलकाता में असम भवन के निदेशक को निर्देश दिया गया है कि वह मकान के मौजूदा मालिक से उसका स्वामित्व हासिल करने के लिए मामले को देखें. हजारिका की 2011 में मृत्यु हुई थी. वह 1950 के दशक के मध्य से दशकों तक दक्षिण कोलकाता के टालीगंज में एक मकान में रहे.
कोलकाता में असम भवन के अधिकारियों के साथ एक बैठक में सोनोवाल ने यह भी कहा कि महानगर स्थित असम भवन परिसर में महान असमिया साहित्यकार लक्ष्मीनाथ बेजबरूआ की प्रतिमा लगाई जाएगी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bhupen Hazarika, Assam, Kolkata