विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2020

राजस्थान व‍िधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साबित किया बहुमत

सरकार की ओर से संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने विश्‍वास प्रस्ताव पेश किया किया. धारीवाल ने कहा कि केंद्र की सरकार के इशारों पर मध्य प्रदेश व गोवा में चुनी हुई सरकारों को गिराया गया है.

राजस्थान व‍िधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साबित किया बहुमत
जयपुर:

Rajasthan crisis: राजस्थान व‍िधानसभा (Rajastha Assembly) में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस सरकार ने बहुमत साबित कर द‍िया है. सरकार की ओर से संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने विश्‍वास प्रस्ताव पेश किया किया. प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत करते हुए धारीवाल ने कहा कि केंद्र की सरकार के इशारों पर मध्य प्रदेश व गोवा में चुनी हुई सरकारों को गिराया गया है. धारीवाल ने कहा कि धन बल व सत्ता बल से सरकारें गिराने की यह साजिश राजस्थान में कामयाब नहीं हो पाई.

संसदीय कार्यमंत्री और सीएम गहलोत के सबसे करीबियों में से एक शांति धारीवाल ने इस दौरान  भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा . उन्होंने कहा, हमने यहां मध्य प्रदेश या गोवा की तरह नहीं होने दिया. जिस तरह से महाराणा प्रताप ने हराया था उसी तरह से अशोक गहलोत ने भी हराया  गहलोत ने छठी का दूध याद दिला दिया है.'इसके साथ ही शांति धारीवाल ने कहा गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी पर हमला बोला.

विश्‍वास मत पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिश की जा रही है.उन्‍होंने कहा कि जब भैरों सिंह सरकार को गिराने की साजिश हुई तो मैं राज्यपाल और प्रधानमंत्री के पास गया. आप लोगों में भी कई सरकार को गिराने  के खिलाफ थे.वो लोग नहीं चाहते थे क्योंकि ऐसी परंपरा नहीं रही.मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन के दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पर निशाना साधा. सीएम गहलोत ने कहा, 'प्रधानमंत्री कहते हैं कि राजस्थान से अन्य राज्यों को प्रेरणा लेनी चाहिए. देश में पॉलिटिकल पार्टी में कई बार मतभेद हो जाते हैं. आपकी पार्टी में भी वसुंधरा राजे के शासन में ऐसा हुआ. राजस्थान में फोन टेपिंग को परम्परा नहीं रही, न ही फोन टेपिंग हुई. उन्‍होंने कहा कि षड्यंत्र आपकी पार्टी और आपके हाईकमान का था.कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा और मणिपुर में आपने क्या किया? उन्‍होंने कहा कि पूरे देश में डेमोक्रेसी कैसे खतरे में हैं इसकी कोई चिंता आपको नहीं है.केवल दो लोग राज कर रहे हैं.उन्‍होंने कहा कि बीजेपी के नेता रात में छिपकर दिल्ली जाते हैं,  बाद में कहते हैं कि दिल्ली नहीं गए थे

बॉर्डर पर मजबूत योद्धा को ही लड़ने के लिए भेजा जाता है: सचिन पायलट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Assembly Session, Trust Vote, Ashok Gehlot Government, Rajasthan Crisis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com