- आज से खुल रहे हैं धार्मिक स्थल
- औवैसी ने नमाज़ियों से की अपील
- मस्जिद कमेटियों को रखना होगा इन बातों का खयाल
सोमवार यानी आज से देशभर में धार्मिक स्थल खुल रहे हैं. ऐसे में आज मस्जिद खुलने से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने नमाज़ियों से नमाज पढ़ने जाने से पहले कुछ बातों का खयाल रखने की अपील की है. ओवैसी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर देशभर की मस्जिद कमेटियों और मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि अब वायरस के डर के बीच क्या कुछ बदल जाना चाहिए.
ओवैसी ने कहा कि वो नमाज़ियों अपील करते हैं कि चूंकि यह वायरस कहीं जा नही रहा और सबको इसके साथ जीने की आदत डालनी है, ऐसे में मस्जिद में नमाज को लेकर सबको कुछ नई आदतें डालनी चाहिए. उन्होंने कहा कि बड़े-बुजुर्गों और किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को अभी घर में ही रहना चाहिए. उन्हें भीड़-भाड़ वाली जगह पर इकट्ठा नहीं होना चाहिए. मस्जिद में नमाज़ पढ़ते वक्त दो नमाज़ियों के बीच में वाजिब दूरी होनी चाहिए. लोगों को घर से ही वज़ू करके जाना चाहिए और अपना जानमाज़ (चटाई जिस पर बैठकर नमाज़ पढ़ी जाती है) घर से लेकर जाइए.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ओवैसी ने मस्जिद कमेटियों से अपील की कि वो मस्जिदों में ऐसी व्यवस्था बनाए रखें कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो. लोगों को खतरा न हो. उन्होंने कहा कि मस्जिदों में वज़ू करने और शौचालय की सुविधा को बंद रखा जाना चाहिए.
As mosques reopen tomorrow, we'll be eager to pray together again. However, we cannot ignore that #covid19 isn't going anywhere & we should take some precautions:
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) June 7, 2020
-Encourage elders & those with chronic illnesses to avoid the mosque
-Maintaining distance between 2 namazis pic.twitter.com/oPN9DvcYli
पिछले हफ्ते भी ओवैसी ने ऐसी अपील जारी की थी. उन्होंने धार्मिक स्थल खोले जाने के चलते नए नियम लागू करने का प्रस्ताव दिया था. उन्होंने एक ट्वीट में कहा था, 'मैं तेलंगाना के मुख्यमंत्री, तेलंगाना डीजीपी और मुख्य सचिव से आग्रह करता हूं कि वो सभी धार्मिक समुदायों के बड़े लोगों के साथ मीटिंग बुलाएं ताकि राज्य के हर धार्मिक स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग से जुड़े नए नियम बनाए जा सकें.'
I request @TelanganaCMO @TelanganaDGP & Chief Secy., Telangana to call for a meeting of ALL religious scholars from across communities so that we can evolve certain social distancing guidelines that should be followed in all places of worship in the state. [1/n]
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) June 2, 2020
बता दें कि देशभर में 30 जून तक लॉकडाउन है लेकिन धार्मिक स्थलों को आज से खोल दिया गया है. वहीं अब कंटेनमेंट ज़ोन्स को छोड़कर मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स और पूरी क्षमता के साथ बाजार भी खुल रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं