विज्ञापन
This Article is From Feb 08, 2021

'मंत्री रहते मैं गंगा और उसकी मुख्य सहायक नदियों पर पॉवर प्रोजेक्ट के खिलाफ थी' : उमा भारती

उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में नंदा देवी ग्लेशियर टूटने से रविवार को धौली गंगा नदी में भीषण बाढ़ आयी है. अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 170 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहां बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

'मंत्री रहते मैं गंगा और उसकी मुख्य सहायक नदियों पर पॉवर प्रोजेक्ट के खिलाफ थी' : उमा भारती
नरेंद्र मोदी नीत राजग-1 सरकार में उमा भारती जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री थीं.
  • गंगा और उसकी सहायक नदियों पर पन बिजली परियोजनाओं के खिलाफ थीं उमा भारती
  • उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने पर बोलीं उमा भारती
  • मोदी सरकार-1 में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री थीं उमा
नई दिल्ली:

बीजेपी (BJP) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने रविवार को कहा कि उत्तराखंड (Uttarakhand) में ग्लेशियर टूटने के कारण हुई त्रासदी चिंता का विषय होने के साथ-साथ चेतावनी भी है. साथ ही उन्होंने कहा कि मंत्री रहते हुए वह गंगा और उसकी मुख्य सहायक नदियों पर बांध बनाकर पनबिजली परियोजनाएं लगाने के खिलाफ थीं. 

नरेंद्र मोदी नीत राजग-1 सरकार में भारती जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री थीं. हिन्दी में किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में उन्होंने कहा कि ग्लेशियर टूटने से पनबिजली परियोजना को नुकसान पहुंचा है और भीषण त्रासदी आयी है. उन्होंने कहा कि हिमालय के ऋषि गंगा में हुई यह त्रासदी चिंता का विषय होने के साथ-साथ चेतावनी भी है.

उत्तराखंड बाढ़ : टनल में फंसे मजदूरों को निकालने की कोशिशें जारी, 14 शव बरामद; 170 लापता

उन्होंने लिखा है, ‘‘इस सम्बन्ध में मैंने अपने मंत्रालय की तरफ़ से हिमालय उत्तराखंड के बांधों के बारे में जो हलफनामा दिया था उसमें यही आग्रह किया था कि हिमालय एक बहुत संवेदनशील स्थान है इसलिये गंगा एवं उसकी मुख्य सहायक नदियों पर पनबिजली परियोजना नहीं बनने चाहिए.''उन्होंने कहा कि उस फैसले से बिजली आपूर्ति में होने वाली कमी को राष्ट्रीय ग्रिड से पूरा किया जा सकता था.भारती ने कहा कि वह शनिवार को उत्तरकाशी में थीं और अभी हरिद्वार में हैं.

5 ताजा तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर, उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने के बाद के हालात

बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में नंदा देवी ग्लेशियर टूटने से रविवार को धौली गंगा नदी में भीषण बाढ़ आयी है. अब तक 14 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 170 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहां बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand Glacier Burst, Uttarakhand Tragedy, Glacier Breaks Uttarakhand, Uma Bharti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com