मेडिकल लीव पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया होंगे एक्टिंग सीएम

नई दिल्‍ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 10 दिन की मेडिकल लीव लेकर बेंगलुरु जा रहे हैं। वहां वो नैचुरोपैथी से अपनी शुगर और कफ की समस्या का उपचार कराएंगे।

दरअसल पिछले दस दिनों से अरविंद केजरीवाल का ब्लड शुगर (खाली पेट) 300 के पार लगातार बना हुआ है। बताया जाता है कि उनकी दवा का डोज़ डबल और इनसुलिन ट्रिपल करने के बाद भी स्थिति खराब बनी हुई है।

अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो शरीर के दूसरे अंगों के साथ आंखें भी खराब हो सकती हैं। इसलिए डॉक्टरों ने केजरीवाल को नैचुरोपैथी ट्रीटमैंट के लिए रेफर किया। केजरीवाल 5 मार्च गुरुवार को बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। सीएम केजरीवाल की अनुपस्थिति में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली के एक्टिंग सीएम होंगे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com