विज्ञापन

Creta वाला दमदार इंजन, लेवल-2 ADAS, बुकिंग 11 हजार से शुरू, ये कार बन सकती है सेगेमेंट की नई किंग

Hyundai Bayon भारत में 26 अक्टूबर को लॉन्च होगी. हालांकि, इसको 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है. जानिए संभावित कीमत और बाकी डिटेल्स.

Creta वाला दमदार इंजन, लेवल-2 ADAS, बुकिंग 11 हजार से शुरू, ये कार बन सकती है सेगेमेंट की नई किंग
Hyundai Bayon
Hyundai

Hyundai India ने अपनी नई SUV Hyundai Bayon से पर्दा उठा दिया है. कंपनी की यह दूसरी कॉम्पैक्ट SUV होगी, जिसे Venue और Creta के बीच पोजिशन किया जाएगा. भारत में इसकी लॉन्चिंग 26 अक्टूबर को तय की गई है. अभी ग्राहक इसे 11 हजार रुपये के टोकन अमाउंट के साथ बुक कर सकते हैं. कंपनी ने ये भी बताया है कि इसकी डिलीवरी फेस्टिव सीजन में शुरू होगी. यानी ग्राहकों को दिवाली से पहले नई SUV घर लाने का मौका मिल सकता है. हालांकि, डिलीवरी समय, बुकिंग की तारीख, वेरिएंट और उपलब्धता पर निर्भर कर सकता है.

Hyundai Bayon की लॉन्च डेट और बुकिंग डिटेल्स

Hyundai Bayon की बुकिंग के लिए आपको Hyundai की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके सभी वेरिएंट और कलर ऑप्शन की जानकारी जारी नहीं की है.  

शार्प डिजाइन और LED लाइटिंग

Hyundai Bayon का डिजाइन दूसरी कॉम्पैक्ट SUVs से अलग रखा गया है. इसके एक्सटीरियर में शार्प लाइन्स और क्रीज देखने को मिलती हैं. फ्रंट में स्लिम LED DRLs, LED हेडलैंप्स और बंपर पर सिल्वर इंसर्ट्स दिए गए हैं. पीछे की तरफ इनवर्टेड L-शेप LED टेललैंप्स मिलते हैं. कंपनी ने इसमें कनेक्टेड टेललैंप्स का इस्तेमाल नहीं किया है. इसके अलावा, SUV में चंकी रियर बंपर दिया गया है, जो इसके डिजाइन को दमदार लुक देता है.

यह भी पढ़ें | कार मार्केट में बड़ा उलट-फेर, Maruti की ये कार सबसे ज्यादा बिकी, 25 हजार से ज्यादा लोगों ने की खरीदारी

12.3 इंच की दो स्क्रीन वाला केबिन

Hyundai Bayon के केबिन में नया डैशबोर्ड सेटअप दिया गया है, जो इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली i20 हैचबैक से मिलता-जुलता है. इसमें डुअल-डिस्प्ले सेटअप मिलता है. इसमें 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट और 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले शामिल है. इसके अलावा, वायरलेस कनेक्टिविटी और Generative AI जैसे फीचर्स भी दिए जाने की जानकारी है. SUV में सिंगल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें और प्रीमियम Bose साउंड सिस्टम मिलेगा. इसमें सनरूफ और Hyundai Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी.

सेफ्टी के लिए मिल सकते हैं 6 एयरबैग और Level-2 ADAS

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Hyundai Bayon में 6 एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा, SUV में 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटर और Level-2 ADAS भी दिया जा सकता है. हालांकि, इन फीचर्स की वेरिएंट के हिसाब से उपलब्धता की पुष्टि कंपनी की डिटेल्ड फीचर लिस्ट आने के बाद ही होगी. Hyundai Bayon में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की जानकारी दी गई है. ये इंजन Hyundai Creta से लिया गया है.  इंजन 115PS की पावर और 144Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलेगा.

Hyundai Bayon की संभावित कीमत

Hyundai Bayon की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख से शुरू होकर 17.5 लाख तक जाने की उम्मीद है. इसे Creta से नीचे पोजिशन किया जाएगा, जिससे कंपनी की SUV रेंज में Venue और Creta के बीच एक नया ऑप्शन मिलेगा. हालांकि, इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा 26 अक्टूबर को लॉन्च के दौरान होने की उम्मीद है. भारतीय बाजार में Hyundai Bayon का मुकाबला Maruti Victoris, Maruti Grand Vitara, Tata Sierra, Kia Seltos, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Honda Elevate, MG Astor, Renault Duster और Nissan Tekton जैसी SUVs से हो सकता है. इसके अलावा, कंपनी की अपनी Hyundai Creta भी इसके मुकाबले में होगी.

यह भी पढ़ें | 33.61KM का माइलेज, कीमत 6 लाख से कम, Maruti की इस कार को दबाकर खरीद रहे लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hyundai Bayon Booking, Hyundai Bayon India Launch, Hyundai Creata, Car
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com