अब चार बेडरूम के मकान में शिफ्ट होंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस बार सिविल लाइंस में पांच बेडरूम वाले सरकारी बंगले में रहने के लिए शिफ्ट होंगे। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु से नैचुरोपैथी से इलाज लेने के बाद जैसे ही दिल्ली लौटेंगे वह अपने नए बंगले में शिफ्ट होंगे। यह बंग्ला नॉर्थ दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में स्थित है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया है कि केजरीवाल के अपने नए बंगले में शिफ्ट होने की तैयारी पूरी हो चुकी है। 17 मार्च को अरविंद केजरीवाल के दिल्ली लौटने की संभावना है।

अपने शपथग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह ऐसे मकान में जाना चाहते हैं जहां से वह अपना दफ्तर और लोगों से मिलने का काम कर सकें।

बताया जा रहा है कि इस नए बंगले में चार बेडरूम, एक गेस्ट रूम, दो ऑफिस और एक लॉन है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को टाइप-6 मकान मिलता है, लेकिन केजरीवाल ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के अधीन आने वाले मकानों से घर दिए जाने की मांग की थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फिलहाल केजरीवाल दिल्ली बाहरी इलाके गाजियाबाद के कौशांबी में अपनी पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता के साथ रहते हैं। यह फ्लैट उनकी पत्नी को सुनीता को जो आईआरएस हैं, को अलॉट हुआ है।
 
जानकारी के अनुसार मनीष सिसोदिया को चार बेडरूम का ड्युप्लेक्स मकान मथुरा रोड पर दिया गया है। यह मकान पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को अलॉट किया गया था। दिल्ली सरकार में मंत्री असीम अहमद खान को राउस एवेन्यू में बंगला दिया गया है। वहीं मंत्री सत्येंद्र जैन और गोपाल राय को राज्यपाल निवास के पास मकान दिया गया है।