कोरोना महामारी के बीच एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे देश में आज नया साल मनाया जा रहा है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्लीवासियों को नववर्ष (New Year) की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना वैक्सीन (Coronavirus Vaccine) आने तक सावधानी बरतने की शुक्रवार को अपील की. केजरीवाल ने जनता की सेवा करने वाले कोरोना वॉरियर्स, डॉक्टर्स, नर्सेज, मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मियों और सभी सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं को सलाम किया. उन्होंने जल्द कोरोना वैक्सीन आने और स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई है.
केजरीवाल ने एक बयान में कहा कि महामारी के दौर में दिल्ली के मजबूत मेडिकल सिस्टम ने पूरी दुनिया के सामने कई उदाहरण पेश किए और दिखाया कि हम दुनिया के विकसित देशों से कम नहीं हैं. इस दौरान दिल्ली ने कई ऐसे काम किए, जिनको बाद में दूसरे कई देशों और कई सरकारों ने अनुसरण किया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा, ‘‘गुजरा साल न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा. पूरी दुनिया ने मानव जाति की सबसे बड़ी महामारी कोरोना का सामना किया. मैं सलाम करता हूं अपने कोरोना वारियर्स को, डॉक्टर्स को, नर्सेज को, मेडिकल स्टाफ को, पुलिसकर्मियों को, सफाई कर्मियों को, सभी सामाजिक - धार्मिक संस्थाओं को, आप सभी बेहद कठिन परिस्थितियों में जनता की सेवा में डटे रहे."
उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ यह साल गया है, कोरोना नहीं गया. हमें सावधानी बरतनी है. कोरोना से बचने के नियमों का पालन करना है. उम्मीद है कि जल्द ही भारत में भी वैक्सीन आएगी. सबकुछ फिर से सामान्य होगा, लेकिन तब तक अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें. यह नया साल नई उम्मीदों को लेकर आया है. आप सब लोग खुश रहें, स्वस्थ रहें, खूब तरक्की करें. नए साल की आप सब को ढेर सारी शुभकामनाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं