विज्ञापन
This Article is From May 07, 2017

कुमार विश्वास बोले, मैं 12 साल से केजरीवाल को जानता हूं, भ्रष्टाचार की बात मान ही नहीं सकता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उन्हीं की सरकार में दो साल तक मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. इन आरोपों के बाद अरविंद केजरीवाल के बचाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता कुमार विश्वास उतरे.

कुमार विश्वास बोले, मैं 12 साल से केजरीवाल को जानता हूं, भ्रष्टाचार की बात मान ही नहीं सकता
कपिल मिश्रा ने जब अरविंद केजरीवाल पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप तो बचाव में उतरे कुमार विश्वास.
  • अरविंद केजरीवाल के बचाव में उतरे कुमार विश्वास
  • कहा, केजरीवाल के बारे में भ्रष्टाचार की बात सोचना भी गलत
  • कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर अवैध 2 करोड़ रुपए लेने का लगाया आरोप
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उन्हीं की सरकार में दो साल तक मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. इन आरोपों के बाद अरविंद केजरीवाल के बचाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता कुमार विश्वास उतरे. कुमार विश्वास ने कहा, 'मैं 12 साल से केजरीवाल को जानता हूं, वे भ्रष्टाचार करें मैं मान ही नहीं सकता. बिना आधार के आरोप लगाना गलत है.' हाल ही में आप की ओर से राजस्थान के प्रभारी बनाए गए कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल के रिश्वत लेने की बात सोची भी नहीं जा सकती है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि मुश्किल की इस घड़ी में अरविंद केजरीवाल का साथ दें. इससे पहले कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की. ट्वीट में कुमार विश्वास ने लिखा, 'साथियों-कार्यकर्ताओं से प्रार्थना है धैर्य रखें, परस्पर विश्वास बनाएं रखें. देश-कार्यकर्ताओं के हित में जो सर्वश्रेष्ठ होगा हमसब मिलकर करेंगे.'मालूम हो कि दिल्ली सरकार में मंत्री पद से हटाए गए कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उनका कहना है कि टैंकर घोटाले को लेकर उन्होंने जो जानकारी अरविंद  केजरीवाल को दी है ये उसी का नतीजा है. हालांकि, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जल प्रबंधन का काम सही तरीके से नहीं हो रहा था इसलिए कपिल मिश्रा को हटाया गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Corruption, Kumar Vishwas, Kapil Mishra, Manish Sisodia, Satyendra Jain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com