- कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
- आज है अंतिम संस्कार
- शनिवार को हुआ था निधन
पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद किया जाएगा. अभी उनके पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय में रखा गया है. जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं. इसके बाद 2:00 बजे से उनकी अंतिम यात्रा निगमबोध घाट के लिए शुरू होगी. बहरीन में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि गहरा दर्द दबाकर आपके बीच खड़ा हूं. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा लंबा सफ़र जिस दोस्त के साथ तय किया, ऐसे अरुण जेटली अब हमारे बीच नहीं रहे. उन्होंने ये भी कहा कि कुछ दिन पहले बहन सुषमा जी चली गईं और अब मेरे दोस्त अरुण जेटली जी नहीं रहे. अरुण जेटली के निधन पर भारतीय क्रिकेट टीम ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी. एंटिगा में वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ टेस्ट खेलने उतरी टीम इंडिया के खिलाड़ी बाहों में काली पट्टी बांधकर मैदान पर खेलने उतरे. भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी बताते हैं कि स्टेडियम को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों को सुविधाएं देने में वो ख़ास रुचि लेते थे. अरुण जेटली लंबे समय तक डीडीसीए के अध्यक्ष भी रहे.

परदे के पीछे रहकर योजना बनाने में माहिर थे पूर्व वित्त मंत्री, सभी पार्टियों में थे उनके दोस्त
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और कई अन्य राजनेताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली को शनिवार को दक्षिण दिल्ली में स्थित उनके आवास पर श्रद्धासुमन अर्पित किये. जेटली (66) का आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. उनके परिवार में पत्नी एवं बच्चे हैं. अमित शाह ने जेटली के आवास पर लगभग साढ़े तीन घंटे बिताये. विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं तथा उनके प्रशंसकों ने जेटली को अंतिम विदाई दी. जेटली का पार्थिव शरीर कांच के ताबूत में रखा गया. नेताओं ने इस दौरान श्रद्धासुमन अर्पित किये और पुष्पचक्र चढ़ाये. केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, हर्षवर्धन, जितेंद्र सिंह और एस. जयशंकर के अलावा बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित विभिन्न नेताओं ने जेटली को अंतिम विदाई दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजीव शुक्ला के अलावा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान तथा उनके पुत्र चिराग पासवान ने भी दिवंगत नेता को अंतिम विदाई दी. योगी आदित्यनाथ, अरविंद केजरीवाल, नवीन पटनायक, कमलनाथ समेत विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जेटली के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
सिटी एक्सप्रेस: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और बीजेपी के दिग्गज नेता अरुण जेटली का निधन
इनपुट : भाषा से भी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं