विज्ञापन
This Article is From Nov 10, 2017

सेना को नई तकनीक से करना होगा लैस : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत

जनरल रावत गुरुवार की शाम करीब पांच बजे सेना के विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा पहुंचे थे. इस बीच वह पत्नी के साथ गंगा घाट गए उन्होंने गंगा आरती देखी और दीपदान भी किया.

Also Read in
सेना को नई तकनीक से करना होगा लैस : सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत (फाइल फोटो)
वाराणसी: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय सेना हर तरह के दुश्मन को माकूल जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 9 गोरखा राइफल्स के 200 वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने यहां पहुंचे जनरल रावत ने कहा, ‘हमारी सेना हर प्रकार के दुश्मन से निपटने और उन्हें करारा जवाब देने के लिए तैयार है.’ उन्होंने कहा कि सेना के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है और सेना को नई तकनीक से लैस करना होगा.

जनरल रावत ने अपनी पत्नी मधूलिका रावत के साथ शुक्रवार को सुबह बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए. इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की है.

यह भी पढ़ें : डोकलाम में आमने-सामने नहीं हैं भारत और चीन के सैनिक : जनरल रावत

जनरल रावत गुरुवार की शाम करीब पांच बजे सेना के विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा पहुंचे थे. इस बीच वह पत्नी के साथ गंगा घाट गए उन्होंने गंगा आरती देखी और दीपदान भी किया.

VIDEO : सरहद पार की तो जमीन में गाड़ देंगे- जनरल बिपिन रावत​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Army Chief General Bipin Rawat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com