विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2020

सेना प्रमुख ने श्रीनगर में सुरक्षा हालातों का लिया जायजा, LoC की अग्रिम चौकियों का भी करेंगे दौरा

जब भारत और चीन पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में क्षेत्रीय मुद्दों पर संघर्ष में लगे हुए हैं, वहीं पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन बढ़ा दिया है. 

सेना प्रमुख ने श्रीनगर में सुरक्षा हालातों का लिया जायजा, LoC की अग्रिम चौकियों का भी करेंगे दौरा
नई दिल्ली:

Army Chief General Manoj Mukund Naravane : पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की बढ़ती घटनाओं के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवने जम्मू-कश्मीर में जारी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए श्रीनगर का दौरे पर हैं. सेना के सूत्रों ने एएनआई को बताया कि यात्रा के दौरान, सेना प्रमुख नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर अग्रिम चौकियों का भी दौरा करेंगे और वहां सेना की तैयारियों का जायजा लेंगे. 

श्रीनगर में सेना प्रमुख को चिनार कोर के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सुरक्षा स्थिति के बारे में बताया जाएगा. आपको बता दें कि जब भारत और चीन पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में क्षेत्रीय मुद्दों पर संघर्ष में लगे हुए हैं, वहीं पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन बढ़ा दिया है. 

जनरल एमएम नरवने वरिष्ठ कमांडरों के साथ लद्दाख और जम्मू और कश्मीर दोनों में लगातार जमीनी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं.

लद्दाख में तनाव के बीच बोले आर्मी चीफ....
इससे पहले 4 सितंबर को भारत-चीन के मध्य सीमा पर तनातनी (India-China Face off) के बीच सेना की तैयारियों का जायजा लेने लद्दाख (Ladakh) पहुंचे सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा था कि हम हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि सीमा पर हालात नाजुक है. सुरक्षा के मद्देनजर कदम उठाए गए हैं. समस्या का हल बातचीत से हो सकता है. सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने हालात का जायजा लिया. इस बीच, लगातार पांचवे दिन भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच चुशूल में सीमा पर तनाव घटाने के लिये बातचीत जारी है.

LAC पर हालात नाजुक, हर चुनौती का सामना करने को तैयार- आर्मी चीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MM Naravane, Army Chief, Jammu Kashmir, Army Chief At LoC, LoC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com