विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2017

सेना प्रमुख ने किया नियंत्रण रेखा पर चौकियों का निरीक्षण, सैनिकों को दिए तैयार रहने के निर्देश

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर चौकियों का दौरा किया और सैनिकों से दुश्मन के मंसूबों का जवाब देने के लिए तैयार रहने को कहा है.

सेना प्रमुख ने किया नियंत्रण रेखा पर चौकियों का निरीक्षण, सैनिकों को दिए तैयार रहने के निर्देश
सीमा पर हुई गोलीबारी में इस महीने नौ जवानों समेत 11 लोग मारे गए
  • सेना प्रमुख बिपिन रावत दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर
  • नियंत्रण रेखा पर जाकर चौकियों का लिया जायजा
  • सैनिकों को दुश्मनों से लड़ने के लिए तैयार रहने के निर्देश
जम्मू: सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत  ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर चौकियों का दौरा किया और सैनिकों से दुश्मन के मंसूबों का जवाब देने के लिए तैयार रहने को कहा है.

जनरल रावत शुक्रवार की सुबह जम्मू क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास तैनात सुरक्षा बलों की तैयारियों का जायजा लिया जहां पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने हाल के समय में  संघर्ष विराम उल्लंघन  की कई घटनाओं को अंजाम दिया है.

यह भी पढ़ें :
संदीप दीक्षित ने आर्मी चीफ को कहा 'गुंडा' 
सुरक्षा बल दृढ़ संकल्प के साथ करेंगे आतंकियों का सामना



एक अधिकारी ने बताया कि सेना प्रमुख ने सैनिकों के प्रयासों की सराहना की और दुश्मनों के नापाक मंसूबों को ध्वस्त करने के लिए तैयार रहने को कहा. रक्षा सेना प्रमुख के साथ सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी. अनबू ने भी व्हाईट नाईट कोर का दौरा किया और वर्तमान स्थितियों का जायजा लिया. सेना प्रमुख को जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एके शर्मा ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों के लिए व्हाईट नाईट कोर की तैयारियों और दुश्मनों के दु:साहसिक कृत्यों का जवाब देने के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराया.

VIDEO: नियंत्रण रेखा पर फायरिंग, दहशत में स्कूली बच्चे बिपिन रावत ने नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों का दौरा किया जहां उन्हें घुसपैठ से निपटने के लिए की गई कार्रवाईयों के बारे में जानकारी दी गई. उनका दौरा इस मायने में महत्व रखता है कि नियंत्रण रेखा के समीप सीमा पर हुई गोलीबारी में इस महीने नौ जवानों समेत 11 लोग मारे गए और 16 अन्य घायल हुए. लगातार हो रही झड़पों के चलते सीमांत गांवों में रहने वाले लगभग चार हजार लोगों को जम्मू-कश्मीर जिले में सुरक्षित स्थानों पर सरकारी शिविरों में भेजा गया. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Army Chief General Bipin Rawat, Rajouri District, Jammu And Kashmir, Line Of Control (LoC), Ceasefire Violations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com