नई दिल्ली:
हिंद महासागर क्षेत्र में पेचीदा सुरक्षा हालात और राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर रक्षा मंत्री एके एंटनी ने भारतीय नौसेना से इलाके में उच्चस्तर की तैयारी बनाए रखने को कहा है।
नौसेना कमांडरों के चार दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए एंटनी ने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थायित्व में अहम भूमिका निभाने में नौसेना की क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘हमारे करीबी पड़ोस में सुरक्षा हालात वाकई बहुत पेचीदा हो गए हैं। हिंद महासागर में चुनौतियों पर विचार करते हुए कामकाजी तैयारी को उच्चस्तर पर बनाए रखना जरूरी है।’
क्षेत्र को प्रभावित करने वाले कारकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘एक तरफ कुछ राजनीतिक घटनाएं हैं। दूसरी तरफ अन्य कई कारक चिंता के सबब हैं, जिन्हें देखते हुए अल्पावधि और दीर्घावधि तैयारी दुरुस्त करने की जरूरत है।’
एंटनी ने कमांडरों से कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सामरिक स्थिति और हमारी नौसेना की व्यवसायिक क्षमता को देखते हुए इलाके में शांति और स्थिरता कायम करने में महत्ती भूमिका निभाना हमारा नैसर्गिक दायित्व बनता है।