यह ख़बर 06 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

हरियाणा : घर से जबरन ले जाकर किया महिला से बलात्कार

खास बातें

  • महिला को अकेली जानकर उसके पड़ोस में रहने वाला राजपाल देर रात को उसके घर घुसा और उसका मुह बंद कर जबरन ले गया और बलात्कार किया।
फरीदाबाद:

हरियाणा के फरीदाबाद में एक बार फिर एक महिला हवस का शिकार हुई है। फरीदाबाद के गांव समयपुर में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाली महिला को जबरन घर से ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

यह घटना 25 अक्टूबर की रात की है जब महिला घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि महिला को अकेली जानकर उसके पड़ोस में रहने वाला राजपाल देर रात को उसके घर घुसा और उसका मुह बंद कर जबरन ले गया और बलात्कार किया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जब पीड़ित महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी तो उन्होंने गांव के सरपंच से इसकी शिकायत की। कोई नतीजा नहीं मिलने पर पीड़ित महिला ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और जान से मरने की धमकी का मामला दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया है।