विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2011

ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया

पुलिस ने पूर्व फ्लाइंग ऑफिसर अंजलि गुप्ता को खुदकुशी करने के लिए उकसाने के आरोप में ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
भोपाल: भोपाल पुलिस ने एयरफोर्स की पूर्व फ्लाइंग ऑफिसर अंजलि गुप्ता को खुदकुशी करने के लिए उकसाने के आरोप में ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता को गिरफ्तार किया है। एयरफोर्स की पूर्व फ्लाइंग ऑफिसर अंजलि गुप्ता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हो गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि दम घुटने से अंजलि की मौत हुई है। वहीं, एयरफोर्स ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। एयरफोर्स के विंग कमांडर आरजी नाटिल की अगुवाई में चार सदस्यों की टीम ने भोपाल आकर अमित गुप्ता से पूछताछ पूरी कर ली है। वहीं भोपाल की पुलिस ने अमित गुप्ता और अंजलि गुप्ता के परिवार को शाहपुरा पुलिस स्टेशन बुलाया था। अंजलि की खुदकुशी के लिए उनकी मां ने उनके मित्र अमित गुप्ता को ज़िम्मेदार ठहराया है। अंजलि की मां ने कहा कि अमित ने अंजलि से शादी का वादा किया था। 35 साल की अंजलि ने भोपाल में अमित गुप्ता के घर में फांसी लगा ली। तब अमित अपने परिवार के साथ भोपाल के बाहर गए हुए थे तभी अंजलि ने फांसी लगाई।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अंजलि गुप्ता, आत्महत्या, एयरफोर्स, Anjali Gupta, Air Force
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com