अमृतसर ट्रेन हादसा : मृतकों और घायलों की लिस्ट हुई जारी, देखें यहां
नई दिल्ली:
Amritsar Train Accident: अमृतसर ट्रेन हादसे की चपेट में आए मृतकों और घायलों की लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट के मुताबिक अभी तक 61 लोगों की जानें जा चुकी हैं और 113 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मृतकों के शरीर को अमृतसर के सिविल हॉस्पिटल और गुरू नानक देव हॉस्पिटल में रखा गया है. वहीं, घायलों का इलाज अमनदीप अस्पताल (प्राइवेट), मिलिट्री हॉस्पिटल, हरतेज हॉस्पिटल (प्राइवेट), श्री गुरू राम दास हॉस्पिटल, सिविल हॉस्पिटल और गुरू नानक देव हॉस्पिटल में किया जा रहा है. इस लिस्ट में मृतकों के नाम, उम्र, पति एंव पिता के नाम और घर का पता दिया गया है. इसके साथ ही घायलों के भी नाम, उम्र और पति एंव पिता का नाम दिया गया है, बाकि जांच-पड़ताल जारी है. वहीं, इन सूची में उन 11 लोगों के नाम भी शामिल हैं जिनके शरीर को अस्पताल में लाया गया था, इसमें 10 पुरुष (4 बच्चे और 6 पुरुष) के अलावा एक बुजुर्ग महिला शामिल है.
अमृतसर हादसा : मरते-मरते यूं 'रावण' ने बचाई कइयों की जान, पीछे छोड़ गया विधवा मां, पत्नी और 8 महीने का मासूम
यहां देखिए मृतकों और घायलों की List

हेल्पलाइन नंबर
रेलवे ने अमृतसर (Amritsar) में ट्रेन हादसे के पीड़ितों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. अधिकारियों ने बताया कि 01832223171 और 01832564485 नंबरों पर फोन करके हादसे के बारे में जानकारी ली जा सकती है. मनावला स्टेशन का फोन नंबर 0183-2440024, 0183-2402927 और फिरोजपुर का हेल्पलाइन नंबर 01632-1072 है.
अमृतसर रेल हादसा: महज 32 सेकेंड में चली गईं 61 जिंदगिंयां, देखें- Exclusive फुटेज
मृतकों और घायलों के लिए मुआवजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतसर के पास रावण दहन के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मारे गए लोगों के परिजनों के लिये दो-दो लाख रुपये, जबकि घायलों के लिये 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को ही इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की और कहा कि वह राहत एवं बचाव अभियान के व्यक्तिगत निरीक्षण के लिए मौके पर जा रहे हैं. इसी के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर के डीसी को ट्रेन हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए 3 करोड़ रुपये भी दिए.
पंजाब : अमृतसर में रावण दहन देख रहे लोगों पर चढ़ी ट्रेन, कम से कम 60 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें...
VIDEO: ट्रेन ने अमृतसर में इस तरह लोगों को कुचला

अमृतसर ट्रेन हादसे में घायलों की एक सूची

अमृतसर के इन अस्पतालों में हैं मृतक और घायल

अमृतसर ट्रेन हादसे में घायल लोगों की सूची

अमृतसर ट्रेन हादसे में घायल लोगों की सूची नबंर 2

अमृतसर हादसे में अस्पताल पहुंचने से पहले ही जिन लोगों की मौत हो चुकी थी, उनकी सूची.

अमृतसर ट्रेन हादसों के मृतकों की सूची
रेलवे ने अमृतसर (Amritsar) में ट्रेन हादसे के पीड़ितों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. अधिकारियों ने बताया कि 01832223171 और 01832564485 नंबरों पर फोन करके हादसे के बारे में जानकारी ली जा सकती है. मनावला स्टेशन का फोन नंबर 0183-2440024, 0183-2402927 और फिरोजपुर का हेल्पलाइन नंबर 01632-1072 है.
अमृतसर रेल हादसा: महज 32 सेकेंड में चली गईं 61 जिंदगिंयां, देखें- Exclusive फुटेज
मृतकों और घायलों के लिए मुआवजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतसर के पास रावण दहन के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मारे गए लोगों के परिजनों के लिये दो-दो लाख रुपये, जबकि घायलों के लिये 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता को मंजूरी दी है. वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को ही इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की और कहा कि वह राहत एवं बचाव अभियान के व्यक्तिगत निरीक्षण के लिए मौके पर जा रहे हैं. इसी के साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर के डीसी को ट्रेन हादसे में घायल लोगों की मदद के लिए 3 करोड़ रुपये भी दिए.
पंजाब : अमृतसर में रावण दहन देख रहे लोगों पर चढ़ी ट्रेन, कम से कम 60 लोगों की मौत, देखें तस्वीरें...
VIDEO: ट्रेन ने अमृतसर में इस तरह लोगों को कुचला
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Amritsar Train Accident, Amritsar Train Accident Live Updates, Amritsar Train Accident List