घटना शादाबाद कस्बे की है, जहां रविवार देर रात एसडीआईस कोल्ड स्टोर में सिलेंडर में अमोनिया गैस भरते समय विस्फोट हो गया।
महामाया नगर:
उत्तर प्रदेश के महामाया नगर जिले में एक कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस के सिलेंडर में विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घटना शादाबाद कस्बे की है, जहां रविवार देर रात एसडीआईस कोल्ड स्टोर में सिलेंडर में अमोनिया गैस भरते समय विस्फोट हो गया। जिलाधिकारी सुहास एसवाई ने सोमवार को बताया कि प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि गैस सिलेंडर में निर्धारित क्षमता से अधिक गैस भरने के कारण यह विस्फोट हुआ। उन्होंने बताया कि सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में एक इंजीनियर और चार अन्य कामगार हैं। अधिकारियों के मुताबिक आस-पास रहने वाले स्थनीय लोगों को वहां से हटा दिया गया है ताकी उन पर अमोनिया गैस का दुष्प्रभाव न पड़े।