विज्ञापन
This Article is From May 22, 2021

'सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए हेलिकॉप्टर से कर रहे सर्वे', PM मोदी पर उद्धव ठाकरे का बड़ा हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों गुजरात का हवाई सर्वेक्षण किया था और ताउते तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया था. इसके बाद गुजरात के लिए 1000 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी.

'सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए हेलिकॉप्टर से कर रहे सर्वे', PM मोदी पर उद्धव ठाकरे का बड़ा हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों गुजरात का हवाई सर्वेक्षण किया था और ताउते तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया था.
मुंबई:

महाराष्ट्र के चक्रवात प्रभावित कोंकण क्षेत्र के दौरे की अवधि पर विपक्षी दल भाजपा की आलोचना के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह कम से कम जमीनी तौर पर हालात का जायजा तो ले रहे थे न कि किसी हेलीकॉप्टर में बैठकर हवाई सर्वेक्षण कर रहे थे. उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष लग रही है, जिन्होंने इस हफ्ते चक्रवात ताउते के बाद गुजरात में हाल ही में हवाई सर्वेक्षण किया था.

ठाकरे ने चक्रवात के बाद जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को कोंकण में रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिले का दौरा किया और अधिकारियों को दो दिनों के भीतर फसलों को हुए नुकसान का आकलन लेने के निर्देश दिए.

हालांकि राज्य में भाजपा नेताओं ने उनके दौरे की अवधि को लेकर उन पर निशाना साधा. पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्हें यह जानकार हैरानी हुई कि ठाकरे कोंकण के ‘‘महज तीन घंटे'' के दौरे पर राजनीतिक टिप्पणियां कर रहे थे. वहीं विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर ने पूछा कि मुख्यमंत्री चक्रवात से हुए नुकसान के बारे में महज तीन घंटे में कैसे जान सकते हैं?

भाजपा की आलोचना के बारे में पूछे जाने पर ठाकरे ने  कहा, ‘‘ठीक है कि अगर मेरा दौरा चार घंटों का था लेकिन कम से कम मैं जमीन पर जाकर हालात का जायजा ले रहा था न कि फोटो खिंचवाने के लिए किसी हेलीकॉप्टर में था..मैं खुद एक फोटोग्राफर हूं.''

उन्होंने सिंधु दुर्ग के मालवन में कहा, ‘‘मैं विपक्ष की आलोचना का जवाब देने के लिए यहां नहीं आया हूं.'' बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों गुजरात का हवाई सर्वेक्षण किया था और ताउते तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया था. इसके बाद गुजरात के लिए 1000 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra CM, Maharashtra CM Uddhav Thackrey, Tauktae Cyclone, Uddhav Attacks BJP, PM Narendra Modi, Helicopter Survey Of Cyclone Affected Gujarat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com