विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2011

अमरनाथ यात्रा फिर से हुई शुरू

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ गुफा तक जाने वाले दोनों रास्तों पर मौसम खराब होने की वजह से स्थगित की गई यात्रा दोबारा शुरू हो गई है।
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पवित्र अमरनाथ गुफा तक जाने वाले दोनों रास्तों पर मौसम खराब होने की वजह से शुक्रवार को स्थगित की गई धार्मिक यात्रा शनिवार को दोबारा शुरू हो गई। अर्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने कहा कि 15,000 से अधिक तीर्थयात्रियों को लगभग तीन बजे बलटाल शिविर से गुफा की ओर आगे बढ़ने की अनुमति दी गई है। पहलगाम के मुख्य शिविर से भी करीब 5,000 तीर्थयात्रियों ने पवित्र धार्मिक यात्रा शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 35,000 से अधिक तीर्थयात्री पहले ही यह पवित्र यात्रा पूरी कर चुके हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमरनाथ यात्रा, जम्मू-कश्मीर, अनंतनाग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com