विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2011

अमर सिंह और अमिताभ के बीच दूरियां बढ़ीं

समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह और अमिताभ बच्चन के बीच दूरियां और बढ़ गई हैं। दोनों ने एक-दूसरे की कंपनी से इस्तीफा दे दिया है।
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह और अमिताभ बच्चन के बीच दूरियां और बढ़ गई हैं। दोनों ने एक-दूसरे की कंपनी से इस्तीफा दे दिया है जहां अमर सिंह ने अमिताभ बच्चन की कंपनी एबी कॉर्प के वाइस चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया है वहीं अमिताभ ने अमर सिंह की कंपनी के बोर्ड से किनारा कर लिया है। अमर सिंह का कहना है कि वो समय की कमी के चलते एबी कॉर्प का कामकाज ठीक से नहीं संभाल रहे थे इसलिए उसे छोड़ना ही मुनासिब समझा। उन्होंने ही अमिताभ बच्चन के इस्तीफे की जानकारी दी। अमर ने कहा कि अमिताभ पिछले 10 सालों में ईडीसीएल की सिर्फ दो−तीन मीटिंग में ही शामिल हुए थे हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इन बातों का कोई मतलब नहीं है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमर सिंह, अमिताभ बच्चन, इस्तीफा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com