विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2011

अमर सिंह हुए बीमार, एम्स में भर्ती कराया

नई दिल्ली: नोट के बदले वोट मामले में गिरफ्तार राज्यसभा सदस्य अमर सिंह को शरीर में क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया। क्रिएटिनिन से व्यक्ति के गुर्दे की स्थिति का पता लगता है। तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि सिंह को रात लगभग आठ बजे एम्स के एक निजी वार्ड में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया, चूंकि उनका क्रिएटिनिन का स्तर बढ़ गया था, इसलिए हमने उन्हें एम्स में भर्ती करने का फैसला किया। तिहाड़ सू़त्रों ने बताया कि जेल में चिकित्सकों ने उनकी जांच में क्रिएटिनिन का स्तर अधिक पाया था जिसके बाद उन्होंने सिंह को एम्स में भर्ती कराने का फैसला किया। एम्स में नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. एस गुप्ता सिंह की देख-रेख कर रहे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमर सिंह, बीमार, एम्स, भर्ती