बीते दिनों कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. राजू श्रीवास्तव का फिलहाल दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है. कॉमेडियन को अस्पताल में भर्ती हुए 7 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक वे होश में नहीं आए हैं. राजू श्रीवास्तव के पर्सनल सेक्रेटरी ने उनकी ताजा अपडेट दी है. उनके सेक्रेटरी की मानें तो राजू श्रीवास्तव की हालत धीरे-धीरे सुधर रही है, हालांकि अब भी वे वेंटिलेटर पर हैं.
इस जानकारी को राजू श्रीवास्तव के पर्सनल सेक्रेटरी गर्वित नारंग ने दी है. गर्वित नारंग बताते हैं, "राजू श्रीवास्तव की सेहत में सुधार हो रहा है. हम प्रार्थना करते हैं कि वह जल्द ठीक हो जाएं". बीते दिनों राजू श्रीवास्तव का एमआरआई टेस्ट भी हुआ था, जिसमें पता चला था कि उनके सिर में कोई नस दबी हुई है. साथ में रिपोर्ट में यह भी आया था कि उनका दिल ठीक से काम कर रहा है. राजू श्रीवास्तव के खराब तबीयत की बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की अफवाहें उड़ाने लगे थे. इन झूठी अफवाहों से उनका परिवार भी परेशान हो रहा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
The health condition of Raju Srivastava is improving. We pray that he recovers soon: Garvit Narang, Personal Secretary of Raju Srivastava
— ANI (@ANI) August 16, 2022
He was admitted to AIIMS Delhi on August 10 after experiencing chest pain and collapsing while working out at the gym.
(File pic) pic.twitter.com/m1fH5WjoD0
इसके बाद परिवार की तरफ से एक पोस्ट साझा कर इस तरह की झूठी अफवाहों पर यकीन न करने की अपील की गई. वहीं फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कॉमेडियन का हाल चाल लिया था. इतना ही नहीं, राजू श्रीवास्तव के परिवार के कहने पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें होश में लाने के लिए एक ऑडियो भी भेजा था.
VIDEO: मुंबई : श्रद्धा कपूर की एक झलक ने किया फैंस को क्रेजी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं