विज्ञापन
This Article is From May 31, 2014

अखिलेश सरकार ने जावेद उस्मानी को हटाकर आलोक रंजन को मुख्य सचिव बनाया

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी को हटा कर आलोक रंजन को नया मुख्य सचिव नियुक्ति किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि सरकार ने जावेद उस्मानी को हटाकर कृषि उत्पादन आयुक्त और उनकी जगह आलोक रंजन को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बना दिया।

उस्मानी को मार्च 2012 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार बनने के फौरन बाद प्रदेश का मुख्य सचिव बनाया गया था।

दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक और वर्ष 1978 बैच के आईएएस अधिकारी रंजन ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि वह सभी चुनौतियों का सामना करेंगे। अधिकारियों की टीम एक साथ होगी, मनोबल ऊंचा होगा तो जरूर कामयाबी मिलेगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ प्रशासन देना उनकी प्राथमिकता होगी। बिजली संकट समेत प्रदेश से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं, उन्हें प्रभावी तरीके से जल्द से जल्द निपटाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

आईआईएम अहमदाबाद से पढ़े रंजन उत्तर प्रदेश आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
उत्तर प्रदेश, यूपी, अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जावेद उस्मानी, आलोक रंजन, यूपी मुख्य सचिव आलोक रंजन, UP, Akhilesh Yadav, Javed Usmani, Alok Ranjan