विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2019

लोकसभा में सीटें आवंटित : स्मृति ईरानी पहली पंक्ति में, राहुल गांधी दूसरी पंक्ति में बैठेंगे

यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, डीएमके के टीआर बालू और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव को पहली पंक्ति में सीटें दी गईं

Also Read in
लोकसभा में सीटें आवंटित : स्मृति ईरानी पहली पंक्ति में, राहुल गांधी दूसरी पंक्ति में बैठेंगे
लोकसभा में पहली कतार में सोनिया गांधी को सीट मिली है, राहुल गांधी दूसरी कतार में बैठेंगे.
  • पहली सीट पीएम मोदी की होगी, उनके बाद राजनाथ सिंह बैठेंगे
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी भी पहली पंक्ति में
  • संख्या बल से तय होता है कि किसे पहली पंक्ति में कितनी सीटें मिलेंगी
नई दिल्ली:

लोकसभा में सीटों का आवंटन कर दिया गया है. यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ डीएमके के टीआर बालू को पहली पंक्ति में स्थान दिया गया है. राहुल गांधी इस बार भी दूसरी पंक्ति में ही बैठेंगे. उन्हें हराने वालीं बीजेपी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को पहली पंक्ति में जगह मिली है. लोकसभा में सीटों के बंटवारे में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह को भी पहली पंक्ति में स्थान मिला है. पहली पंक्ति में पहली सीट पीएम मोदी की होगी. उनके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह व नितिन गडकरी की सीटें तय की गई हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के सदस्य में पहली बार निर्वाचित अमित शाह, रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी को अगली कतार में बैठने का स्थान मिला है.  

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को सीटों का आवंटन किया. लोकसभा में विपक्ष के नेताओं में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ टीआर बालू और सपा नेता मुलायम सिंह यादव की सीट पहली पंक्ति में होगी. आगे की कतार में केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा, नरेन्द्र सिंह तोमर, अर्जुन मुंडा और अरविंद सावंत को भी सीटें मिली हैं. विपक्षी दलों में अगली कतार में सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को भी स्थान दिया गया है.

इसी माह के पहले हफ्ते में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लोकसभा में पहली पंक्ति में स्थान मिलने के कयास लगाए गए थे लेकिन यह तभी जाहिर हो गया था कि उनको पूर्ववत दूसरी पंक्ति में ही बैठना होगा. सरकार ने उसी वक्त साफ कर दिया था कि पहली पंक्ति में कांग्रेस को सिर्फ दो जगह दी जाएंगी.

सरकार ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष न होने के कारण पहली पंक्ति में सीट न देने का हवाला दिया था. बता दें कि संख्या बल से तय होता है कि किस पार्टी को पहली पंक्ति में कितनी सीटें मिलेंगी.

लोकसभा में राहुल गांधी को पहली लाइन में सीट नहीं मिलेगी, सरकार ने अनुरोध ठुकराया

हालांकि बाद में कांग्रेस ने कहा था कि राहुल गांधी के लिए संसद में पहली पंक्ति की सीट नहीं मांगी गई. लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर कहा, ‘न तो राहुल जी और न ही कांग्रेस ने संसद में पहली पंक्ति की सीट के लिए कोई मांग की है. हमने उनके लिए सीट संख्या 466 का प्रस्ताव दिया है.'

VIDEO : लोकसभा में पहली कतार में नहीं बैठेंगे राहुल गांधी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lok Sabha, Seats Alloted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com