विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2021

यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान इंजन में आग की घटना के बाद उसी इंजन वाले सभी बोइंग-777 विमानों को ग्राउंडेड क‍िया गया

यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि वह फिलहाल अस्थाई तौर पर इन विमानों को सेवा से हटा रही है.

यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान इंजन में आग की घटना के बाद उसी इंजन वाले सभी बोइंग-777 विमानों को ग्राउंडेड क‍िया गया
यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि वह फिलहाल अस्थाई तौर पर इन विमानों को सेवा से हटा रही है (प्रतीकात्‍मक फोटो)
  • शनिवार को इसकी एक उड़ान को इमरजेंसी स्थिति में उतारना पड़ा था उड़ान भरते
  • उड़ान भरते ही विमान के दाएं इंजन को हो गया था विस्‍फोट
  • फिलहाल इन विमानों को अस्‍थायी तौर पर सेवा से हटा रही कंपनी

यूनाइटेड एयरलाइंस के विमान इंजन में आग की घटना के बाद इस इंजन वाले सभी बोइंग-777 विमानों को फिलहाल नहीं उड़ाने का फैसला किया गया.गौरतलब है कि अमेरिका के विमानन नियामक ‘फेडरल एविएशन रेगुलेटर्स ने पिछले सप्ताह हुई दुर्घटना के बाद यूनाइटेड एयरलाइंस को पिछले सप्ताह की घटना से संबंधित इंजनों वाले सभी बोइंग 777 विमानों की जांच करने को कहा है.

अमेरिका और भारत के बीच जंगी विमान F-15EX को लेकर बातचीत शुरू हुई : बोइंग

गत शनिवार को यूनाइटेड एयरलाइंस की एक उड़ान को डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी स्थिति में उतारना पड़ा था.  इस घटना में उड़ान भरते ही विमान के दाहिने इंजन में विस्फोट हो गया था और इंजन के टुकड़े शहरभर में बिखर गए. विमान में प्रैट एंड व्हिटनी का इंजन लगा था. यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा कि वह फिलहाल अस्थाई तौर पर इन विमानों को सेवा से हटा रही है. बोइंग ने भी नियामक द्वारा जांच दल गठित किये जाने तक विमानों को सेवा से बाहर करने का सुझाव दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boeing, United Airlines Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com