लखनऊ:
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फेंस के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते दिखाई दिए।
मुलायम ने कहा कि नीतीश ने बिहार की सड़कें सुधार दी हैं, पटना में लूट बंद हो गई, मैं उनके काम की सराहना करता हूं।
मुलायम ने कहा कि अखिलेश 15 दिनों में नीतीश कुमार जैसे बन सकते हैं, अगर वह पड़ोसी राज्य बिहार की योजनाएं यूपी में लागू कर दें। अखिलेश चाहें तो कानून व्यवस्था सही हो सकती है। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री होता तो करके दिखा देता।
गौरतलब है कि यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश सरकार की आलोचना लगातार जारी है। उन्हीं के पूर्व मंत्री राजा भैया पर कुंडा के डीएसपी जिया उल हक की हत्या का आरोप लगा है।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, नीतीश कुमार, Mulayam Singh Yadav, Nitish Kumar, Akhilesh Yadav