विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2019

देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद पत्नी अमृता ने किया ट्वीट, पलट के आऊंगी...मौसम जरा बदलने दे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने शायरी के जरिए कहा कि हम वापसी करेंगे. पेशे से बैंकर अमृता ने ट्वीट किया

Also Read in
देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे के बाद पत्नी अमृता ने किया ट्वीट,  पलट के आऊंगी...मौसम जरा बदलने दे
अमृता फडणवीस ने शायरी के जरिए कहा कि हम वापसी करेंगे
मुंबई:

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने शायरी के जरिए कहा कि हम वापसी करेंगे. पेशे से बैंकर अमृता ने ट्वीट किया, 'पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिजां की जद में हूं मौसम ज़रा बदलने दे!' उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों का आभार जताया. अमृता ने कहा, 'आपकी वहिनी के तौर पर यादगार पांच साल के लिए आप सबका शुक्रिया.' मराठी में भाई की पत्नी को 'वहिनी' कहा जाता है.

महाराष्ट्र का सियासी संग्राम बनाम संविधान दिवस का सरकारी विधान

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे. शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी (Shiv Sena-NCP-Congress) की बैठक में उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के नाम का ऐलान किया गया. उद्धव ठाकरे गुरुवार (28 नवंबर) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले महाराष्ट्र में आज सियासी घटनाक्रम तेज़ी से बदला. पहले उप मख्यमंत्री अजित पवार ने इस्तीफ़ा दिया और उसके बाद मुख्यमंत्री फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने भी अपने इस्तीफ़े का ऐलान कर दिया और राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफ़ा सौंप दिया. इसके बाद मुंबई के होटल ट्राइडेंट में शिवसेना-कांग्रेस और एनसीपी (Shiv Sena-NCP-Congress) ने बैठक की. बैठक में एनसीपी चीफ शरद पवार (Sharad Pawar), शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, उनके बेटे आदित्य और तेजस और उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं. इन सबके अलावा नई सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होने की भी खबरें हैं.

उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह का बदला समय, रविवार को नहीं अब इस दिन लेंगे शपथ

एनसीपी के जयंत पाटील और कांग्रेस के बाला साहेब थोराट के उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की खबरें हैं. उधर BJP के कालिदास कोलंबर प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं. कल सुबह 8 बजे से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें नए चुने गए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. उधर, देवेंद्र फडणवीस ने यह कहते हुए अपना इस्तीफा दे दिया था कि निजी कारणों से उप मुख्यमंत्री अजित पवार के इस्तीफा देने के बाद उनके पास बहुमत नहीं रह गया है. 

इनपुट- भाषा से भी

Video: उद्धव ठाकरे 28 नवंबर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amruta Fadnavis, Amruta Fadnavis's Poetic Goodbye On Twitter, Uddhav Thackeray
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com