- रविवार को मायावती से की मुलाकात
- सोमवार को लंच पर अखिलेश से मिलेंगे
- सपा-बसपा ने किया है गठबंधन का ऐलान
लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के लिए उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) और समाजवादी पार्टी (SP) के गठबंधन के बाद आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) मायावती और अखिलेश से मुलाकात करने के लिए लखनऊ पहुंचे हैं. तेजस्वी ने रविवार को बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मायावती के पैर छूकर 'आशीर्वाद' लिया. इसके अलावा तेजस्वी ने सपा-बसपा गठबंधन (SP-BSP Alliance) पर अपनी खुशी जताई और कहा कि यूपी में बीजेपी अब एक भी सीट नहीं जीत पाएगी. इसके बाद तेजस्वी आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से लंच पर मुलाकात करेंगे.
मायावती (Mayawati) से मुलाकात के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी ने कहा, 'अब यूपी और बिहार से बीजेपी का सफाया होगा. यूपी में बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत पाएगी. मायावती से हमें मार्गदर्शन मिले, हम यही चाहते हैं. इनसे हमें सीखने का मौका मिलता है. सपा-बसपा गठबंधन से लोगों में खुशी है. आज ऐसा माहौल है जहां वे बाबा साहेब के संविधान को मिटाना चाहते हैं और 'नागपुर के कानूनों' को लागू करना चाहते हैं. लोग मायावती जी और अखिलेश जी द्वारा उठाए गए कदम का स्वागत करते हैं. यूपी और बिहार में बीजेपी का सफाया हो जाएगा. वे यूपी में 1 सीट भी नहीं जीत पाएंगे, सभी सीटें सपा-बसपा गठबंधन को मिलेंगी.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें, इस मुलाकात से पहले तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि हम मायावती और अखिलेश यादव से एक शिष्टाचार मुलाकात करने आये हैं. सबसे छोटे हैं हम और सबका आशीर्वाद लेने आये हैं. उन्होंने कहा कि लालू जी ने यही कल्पना की थी कि उत्तर प्रदेश में भी महागठबंधन हो, मायावती और अखिलेश यादव मिलकर चुनाव लड़े. तेजस्वी ने कहा था कि जिस तरह से देश मे अघोषित इमरजेंसी लगाई गई है, संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है आरक्षण को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. संवैधानिक संस्थाओं पर तानाशाही की जा रही है. जो काम मोहन भागवत ने कहा था वही मोदी जी कर रहे हैं.'
यूपी में गठबंधन के बाद किस सीट पर कौन लड़ेगा ? मायावती के जन्मदिन पर होगा फैसला!
इसके साथ ही उन्होंने कहा था, 'हमारी मोदी जी से कोई लड़ाई नहीं है बस विचारों और सिद्धांतों की लड़ाई है जिसको हैं सभी साथ मिलकर लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि लालू जी आज इसलिए जेल में हैं, क्योंकि उन्होंने मोदी जी के आगे घुटने नही टेके. हमारी जब मूछ भी नही आई थी तब हमपर केस करा दिया गया था.'
चिराग पासवान बोले: सपा-बसपा एक मजबूत गठबंधन, मुंहतोड़ जवाब देने के लिए NDA को बनना होगा सुदृढ़
मायावती और अखिलेश यादव ने शनिवार को एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सपा-बसपा के गठबंधन का ऐलान किया था. यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से दोनों 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस के लिए अमेठी और रायबरेली की सीटें छोड़ी गई हैं जबकि दो सीटें छोटे दलों के लिये आरक्षित की गई हैं. इसके एक दिन बाद कांग्रेस ने ऐलान किया कि वह सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि वह उन सभी दलों को स्वागत करती है, जो भाजपा को हराने में हमारी मदद करने के लिए आगे आना चाहते हैं.
VIDEO- NDTV से बोले तेजस्वी यादव, सीट बंटवारे पर मिलकर करेंगे फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं