विज्ञापन
This Article is From Nov 21, 2019

CWC की बैठक के बाद कांग्रेस बोली- महाराष्ट्र में NCP-Shiv Sena के साथ मिलकर सरकार बनाने पर कल होगा फैसला

CWC Meeting: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आज सुबह हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई.

Also Read in
CWC की बैठक के बाद कांग्रेस बोली- महाराष्ट्र में NCP-Shiv Sena के साथ मिलकर सरकार बनाने पर कल होगा फैसला
कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)
  • सोनिया गांधी के घर हुई CWC की बैठक
  • बुधवार रात एनसीपी-कांग्रेस ने की थी बैठक
  • महाराष्ट्र में स्थिर सरकार देने का किया था ऐलान
नई दिल्ली:

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के घर पर गुरुवार को कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई. यह बैठक एनसीपी और कांग्रेस के महाराष्ट्र में स्थिर सरकार देने के ऐलान के एक दिन बाद हुई है. हालांकि, महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ जाने पर कांग्रेस दुविधा में नजर आ रही है. कार्यकारिणी की बैठक के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस पर मुंबई में कल तक फैसला लेंगे.' पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सीडब्ल्यूसी ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार गठन के लिए आगे बढ़ने को लेकर बुधवार को आम तौर पर सहमति प्रदान कर दी और शुक्रवार तक इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर आज सुबह हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई. सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि सीडब्ल्यूसी में शिवसेना के साथ सरकार गठन के लिए आगे बढ़ने को लेकर आम सहमति बन गई है. कांग्रेस और राकांपा के नेता गुरुवार को फिर मुलाकात कर रहे हैं. सीडब्ल्यूसी की बैठक में चुनावी बॉन्ड के मुद्दे पर भी चर्चा की गई और आगे इसे राष्ट्रीय मुद्दा बनाने पर सहमति बनी.

शिवसेना के संजय राउत बोले- सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई, एक दिसंबर से पहले हो जाएगी पूरी

कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेताओं की मैराथन बैठक और सोनिया गांधी से हरी झंडी मिलने के बाद दोनों पार्टियों ने बुधवार को ऐलान किया कि वह जल्द ही राज्य में शिवसेना के साथ मिलकर नयी सरकार का गठन करेंगी. 

Congress-NCP ने महाराष्ट्र में 'स्थिर सरकार' देने का ऐलान तो कर दिया, पर नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब

दोनों पार्टियों के नेता गुरुवार की शाम फिर बैठक करने वाले हैं। गत 24 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से सरकार गठन को लेकर लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला था, लेकिन ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद पर शिवसेना के दावे के बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए.

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन के नाम पर सत्ता चलाना चाहती है बीजेपी : शिवसेना

VIDEO: संजय राउत बोले- दिसंबर के पहले सप्ताह में महाराष्ट्र में बनेगी स्थिर सरकार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Sonia Gandhi, Maharashtra Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com