विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2011

आडवाणी पहले अपनी पार्टी में भ्रष्टाचार खत्म करें : कांग्रेस

आडवाणी की यात्रा का उपहास करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारत में भ्रष्टाचार का इतिहास भाजपा के कुछ नेताओं के जिक्र के बगैर अधूरा रहेगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की यात्रा का उपहास करते हुए कांग्रेस ने आज कहा कि भारत में भ्रष्टाचार का इतिहास भाजपा के कुछ नेताओं के जिक्र के बगैर अधूरा रहेगा और आडवाणी को पहले अपनी पार्टी में भ्रष्टाचार खत्म करना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा, जहां तक भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रतीक्षारत उम्मीदवार आडवाणी की भ्रष्टाचार विरोधी यात्रा की बात है तो भारत में भ्रष्टाचार का इतिहास बंगारू लक्ष्मण, दिलीप सिंह जूदेव, बी एस येदियुरप्पा और रेड्डी बंधुओं जैसे कुछ नामों और उनके भ्रष्ट आचरण के जिक्र के बगैर अधूरा रहेगा। उन्होंने नोट के बदले वोट कांड के आरोपों में दो पूर्व भाजपा सांसदों और आडवाणी के पूर्व सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णी से भेंट करने और उनके साथ एकजुटता प्रदर्शित के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज को आड़े हाथों लिया। अल्वी ने कहा, यदि कोई ऐसा बयान देता है तो इससे जान पड़ता है कि उस व्यक्ति का देश की न्यायपालिका से विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नोट के बदले वोट कांड से कोई लेना देना नहीं है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लाल कृष्ण आडवाणी, भ्रष्टाचार, कांग्रेस, Advani, Congress, Corruption
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com