बॉलीवुड के चर्चित कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण' के नौवें सीजन में पहली बार साथ आकर अपनी लव स्टोरी के कई अनछुए पहलू शेयर किए. दोनों ने बताया कि उनकी मुलाकात से लेकर शादी तक का सफर आसान नहीं था. बीच में रिश्ता टूटने की नौबत भी आ गई थी. करण जौहर ने दावा किया कि दोनों को एक-दूसरे के करीब लाने में उनकी भी कुछ भूमिका रही. ‘लस्ट स्टोरीज' की शूटिंग खत्म होने के बाद दोनों एक पार्टी में मिले.
ऐसे बढ़ी दोनों की नजदीकियां
कियारा ने बताया कि उसके कुछ हफ्तों बाद सिद्धार्थ ने उनसे मैसेज करना शुरू कर दिया और डेट पर जाने का इशारा भी किया. शुरुआती दिनों की एक मजेदार घटना याद करते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि वह एक नाइट क्लब गए थे. कियारा को लगता था कि लोग उन्हें पहचान नहीं पाएंगे, लेकिन जैसे ही सिद्धार्थ अंदर गए, डीजे ने ‘काला चश्मा' बजा दिया. यह बात दोनों के डेटिंग की शुरुआती दिनों की है, इसलिए थोड़ी अजीब स्थिति बन गई.
दोनों की असली नजदीकियां ‘शेरशाह' की शूटिंग के दौरान बढ़ीं. सिद्धार्थ ने याद किया कि चंडीगढ़ जाते समय फ्लाइट में बातचीत हुई और फिर से कनेक्ट हुए. स्क्रीन पर विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की लव स्टोरी चल रही थी, तो असल जिंदगी में भी दोनों करीब आ रहे थे.
फिर ऐसे बनी बात
कियारा ने खुलासा किया कि उस समय दोनों की जिंदगी के फेज अलग-अलग थे. सिद्धार्थ करियर पर फोकस करना चाहते थे, जबकि कियारा अच्छे रिश्ते की तलाश में थीं. उन्होंने सिद्धार्थ से साफ कहा कि या तो पूरा कमिटमेंट हो या फिर कुछ नहीं. सिद्धार्थ ने कर्गिल जाते समय उनकी बिल्डिंग के नीचे आकर कहा कि वह अभी काम पर फोकस करना चाहते हैं. कियारा को लगा रिश्ता आगे नहीं बढ़ेगा. लेकिन कर्गिल से सिद्धार्थ रोज कॉल और मैसेज करने लगे. इसी दौरान दोनों आधिकारिक तौर पर डेटिंग शुरू कर दी.
करण जौहर ने बताया कि शादी से पहले दोनों ने थोड़ा ब्रेक भी लिया था. सिद्धार्थ उस समय काफी उदास थे. कियारा ‘जुगजुग जीयो' की शूटिंग कर रही थीं. सिद्धार्थ फूल लेकर सेट पर पहुंचे. इसके बाद जून में प्रपोजल हुआ और फरवरी 2023 में शादी हो गई. दोनों ने अपनी बेटी सरायाह को जुलाई 2025 में जन्म दिया. शो में दोनों ने करण जौहर के साथ हंसी-मजाक भी किए, जिसमें शादी में ‘बेशर्म रंग' पर करण का डांस भी शामिल था.
यह भी पढ़ें | कबीर सिंह की शूटिंग के दौरान शाहिद कपूर की इस हरकत से चिढ़ गई थीं कियारा आडवाणी, मारना चाहती थीं चांटा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं